अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दिवाली त्योहार के मद्देनजर शनिवार 14 नवंबर को दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के सभी रूटों पर अंतिम मेट्रो ट्रेन सेवा सिर्फ रात 10:00 बजे तक ही उपलब्ध होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार शाम ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है।
डीएमआरसी ने अपने सभी यात्रियों से कहा है कि दिवाली के दिन उन्हें लास्ट मेट्रो ट्रेन सिर्फ 10 बजे तक ही मिलेगी, इसलिए सभी यात्री समय से पहले स्टेशन पर पहुंचकर असुविधा से बचें।
Public Service Announcement
On account of Diwali, the last Metro train service on 14th November will start at 10PM from terminal stations of all Metro Lines.
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें? (@OfficialDMRC) November 13, 2020







