बिहार में सरकार बने अभी जुमा जुमा चार दिन ही हुए कि यह चर्चा सनाई देने लगी है कि बिहार में सीएम नितीश कुमार ऐक्सीडेंटल बनाया गया है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो बीजेपी अगले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव तक नितीश को बिहार में मुख्यमंत्री बनाये रखने की सोच रही है। बिहार चुनाव में भाजपा को जो अभूतपूर्व सफलता मिली है उसे वो आगे भी जारी रखना चाहती है। आने वाले वेस्ट बंगाल चुनाव में जेडीयू और नितीश कुमार को प्रचार में इस्तेमाल करना चाह रही है।
यह माना जा रहा है कि बीजेपी को इस बात का गुमान भी नहीं था कि इस बार उनकी सीटें 74 आयेंगी। अन्यथा वो नितीश को सीएम बनाने वाले बयान से ही मुकर जाते। नितीश कुमार को भी अपनी इतनी बुरी दुर्गति का अंदाजा नहीं था। रिजल्ट आने के पहले तक नितीश कुमार बिग ब्रदर की भूमिका में दिख रहे थे। लेकिन परिणाम आते ही उनकी भूमिका छोटे भाई की हो गयी थी। इससे पहले नितीश कुमार स्वतंत्र रूप से सरकार पर काबिज थे। पिछले ढाई तीन साल से बीजेपी के साथ सरकार चल रही थी। लेकिन तब बीजेपी छोटे भाई की हैसियत से थी। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। बीजेपी सीएम तो नितीश कुमार को बना दिया लेकिन उपमुख्यमंत्रियों के रूप में अपनी दो उप मुख्यमंत्री तैनात कर दिये है। ये दोनों ही नितीश कुमार की हर गतिविधि की जानकारी बीजेपी नेतृत्व को देंगे। अब यह तो तय है कि नितीश कुमार बिहार के सीएम हैं लेकिन कितने दिनों तक बने रहेंगे यह बीजेपी के नेतृत्व पर निर्भर रहेगा।








