नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 5,879 नए मामले सामने आए हैं जबकि 6,963 मरीज ठीक हुए हैं. लगातार दूसरे दिन मृतकों की 100 से अधिक रही.
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 111 लोगों की मौत हुई है. बता दें शुक्रवार को कोरोना से 118 मरीजों की मौत हुई थी. दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 8,270 पहुंच गया है. दिल्ली में अब तक कोविड-19 के कुल मामले 5,23,117 हो गए हैं जिसमें 4,75,106 रिकवरी, 39,741 सक्रिय मामले हैं.
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं, जिसके चलते केजरीवाल सरकार ने इस पर नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय अपनाने का फैसला लिया है.
नए नियमों के तहत अब कोरोना के मानदंडों और सामाजिक दूरी के नियम तोड़ने पर 2000 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके साथ ही मास्क न पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर पान, गुटखा आदि खाने पर भी 2000 रुपये जुर्माना देना होगा. दिल्ली सरकार के 20 नवंबर के नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई है.
इन पांच नियमों को तोड़ने पर लगेगा 2000 रुपये का जुर्माना
1. मास्क ना लगाना
2. क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करना
3. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करना
4. सार्वजनिक स्थानों पर थूकना
5. सार्वजनिक स्थानों पर पान गुटखा और तंबाकू का सेवन करना
यह भी पढ़ें:
मध्यप्रदेश: कोरोना वायरस संक्रमण के 1,700 नए मामले आए सामने, 11 लोगों की मौत







