उत्तर प्रदेश में आज लव जिहाद को लेकर पूरे दिन सरगरमी रही. पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट का लव जिहाद पर अहम और बड़ा फैसला आया. फिर शाम होते होते धर्म परिवर्तन कर शादी पर योगी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला ले लिया. लव जिहाद के खिलाफ कड़े कानून को मंजूरी देते हुए योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित किया है. जिसमें कहा गया है कि इस मामले में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वालों को शादी से पहले 2 महीने का नोटिस देना होगा. धर्म परिवर्तन कर शादी करने से पहले संबंधित जिले के डीएम से भी अनुमति लेनी होगी और अगर किसी ने धर्म छिपा कर शादी की तो उसे 10 साल की सजा होगी. सामूहिक धर्म परिवर्तन पर 10 साल तक की अधिकतम सजा का प्रावधान है. योगी कैबिनेट के नए प्रस्ताव में लव जिहाद के साथ-साथ लालच देकर धर्मांतरण करने वालों पर भी शिकंजा कसने की कोशिश की गई है.







