वॉशिंगटन: कोरोना वायरस के आगे अमेरिका बेबस है. यहां कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार में कोई कमी आती नहीं दिख रही है. हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमण केस आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 1.80 लाख नए कोरोना मामले आए और 2,296 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी. 20 नवंबर को अमेरिका में रिकॉर्ड 2.04 लाख केस आए थे. कोरोना से दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत में पिछले 24 घंटे में 44 हजार मामले आए और 5108 लोगों की मौत हुई है. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 45 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 620 लोगों ने दम तोड़ा है.

अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. दुनिया के 47 फीसदी कोरोना मामले इन्हीं तीनों देश में हैं और 41 फीसदी मौत भी यहीं हुई है. इन तीनों देशों में कोरोना से मौत की आंकड़ा पांच लाख के पार पहुंच गया है. वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या छह करोड़ 7 लाख के पार पहुंच गई है और 14 लाख 25 हजार से ज्यादा मरीजों की जान जा चुकी है.

कुल संक्रमण और मृत्युदर

अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 236 नवंबर सुबह तक बढ़कर 1 करोड़ 31 लाख पहुंच गई, इनमें से 2 लाख 68 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में 92 लाख 66 हजार संक्रमण के केस आ चुके हैं और इनमें से एक लाख 35 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 61 लाख 66 हजार है, यहां एक लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

एक्टिव केस और रिकवरी रेट

अमेरिका में अब एक्टिव केस बढ़कर 50 लाख हो गए हैं यानी कि ये लोग अभी भी वायरस से संक्रमित हैं. भारत में रिकवरी रेट 94 फीसदी है, यानी कि कुल 92 लाख संक्रमितों में से 86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं. भारत में 5 लाख से कम एक्टिव केस हैं, इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं दुनिया के तीसरे सबसे प्रभावित देश ब्राजील में 4 लाख 83 हजार एक्टिव केस हैं और 55 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें-
अमेरिका के बाद अब चीन ने भी कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल की सरकार से मांगी इजाजत

Corona vaccine: यूरोपीय यूनियन ने कहा- सदस्य देशों में क्रिसमस तक शुरू हो सकता है टीकाकरण



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here