नई दिल्ली: टीएमसी से इस्तीफा देने के बाद मिहिर गोस्वामी बीजेपी में शामिल हो गए. शुक्रवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय महासिचव कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

तृणमूल कांग्रेस के विधायक मिहिर गोस्वामी शुक्रवार को बीजेपी सांसद निशित प्रमाणिक के साथ कोलकाता से नई दिल्ली के लिए रवाना हो हुए थे. गोस्वामी ने पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस के प्रति नाराजगी जाहिर की थी.

गोस्वामी को शुक्रवार सुबह प्रमाणिक के साथ नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. प्रदेश बीजेपी सूत्रों के बताया था कि गोस्वामी शाम में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. तृणमूल कांग्रेस के नेता रवींद्रनाथ घोष ने दो दिन पहले गोस्वामी से मुलाकात की थी. गोस्वामी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी में उनके लिए बने रहना अब कठिन होगा क्योंकि वह और ‘अपमान’ नहीं चाहते हैं.

कूचबिहार दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस के विधायक गोस्वामी ने अक्टूबर में प्रमाणिक से मुलाकात की थी जिसके बाद उनके अगले कदम को लेकर चर्चा शुरू हो गयी थी. गोस्वामी ने कई मौकों पर कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ाव की वजह से ‘अपमान’ झेलने के बावजूद वह पार्टी में बने रहे.

गोस्वामी ने गुरुवा को फेसबुक पर बांग्ला में एक पोस्ट में कहा था, ‘‘तृणमूल कांग्रेस से 22 साल के जुड़ाव के बाद पार्टी में अब बने रहना मेरे लिए कठिन हो गया है.’’ तृणमूल कांग्रेस ने उनको मनाने के लिए पिछले कुछ दिनों में काफी प्रयास किए.

Farmers Protest: कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की किसानों से अपील- आंदोलन छोड़ें, सरकार बातचीत को तैयार 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here