Gold Price Today 2nd December 2020: सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के भाव में मामूली तेजी नजर आई। मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 48,000 के करीब पहुंच गया था लेकिन शाम को ये 48,687 पर बंद हुआ। आज सोने का भाव 95 रुपये महंगा होकर 48,687 रुपये पर खुला। चांदी का हाजिर भाव भी 1058 रुपये चढ़कर 62022 रुपये प्रति किलो पर खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 2 दिसंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

शाम का रेट

धातु 2 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 1 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 48687 48592 95
Gold 995 (23 कैरेट) 48492 48397 95
Gold 916 (22 कैरेट) 44597 44510 87
Gold 750 (18 कैरेट) 36515 36444 71
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28482 28426 56
Silver 999 62022 रुपये प्रति किलो 60964 रुपये प्रति किलो 1,058 रुपये प्रति किलो

 

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

45 हजार रुपये के नीचे आ सकता है सोना! अभी करें निवेश या बचें? जानें एक्सपर्ट की राय



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here