पिछले 12 दिनों से देश के किसान दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं। देश विदेश से उनके समर्थन में लोग सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहे हैं। ऐसे मे बॉलिवुड के फर्जी देशभक्त और किसान पर अपने किरदार निभाने वाले स्टार चुप्पी साधे हैं। बॉलिवुड की अनेक सफल मूवीज में यह लोग किसानों और देशभक्ति के नाम भारी भारी डायलोग बोलते है। लेकिन किसानों पर मूवी बनाने वाले और किसान का किरदार निभाने वाले भारतीय कलाकार आंदोलन करने वाले किसानों के समर्थन में नहीं उतरे हैं।
भारतीय फिल्म लगान में किसान बने आमिर खान, धर्मेंंद्र सनी और अक्षय कुमार, अनुपम खेर,हेमा मालिनी, जावेद अख्तर, शबाना आजमी आदि किसान आंदोलन से दूरी बनाये रखे है। सलमान खान ने भी किसान आंदोलन में कोई समर्थन नहीं दिया है। वैसे तो लेखक और डायलोग राइटर सलीम खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। लेकिन इस गंभीर मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया नहीं आयी हैै इसके शायद यह भी वजह हो सकती है कि उनकी पोस्ट पर न जाने लोग क्या प्रतिक्रियाएं देंगे।
ही मैन धर्मेंद्र ने एक पोस्ट किसानों के समर्थन मे ट्वीट किया लेकिन न जाने क्यों कुछ घंटों के बाद ही उसे डिलीट भी कर दिया। लोग कह रहे हैं कि उन्होंने पत्नी हेमा और बेटे सनी के दबाव में आ कर ऐसा किया होगा। हेमा और सनी दोनों ही बीजेपी के सांसद हैं।
लेकिन पंजाब हरियाणा से जुड़े हर क्षेत्र के लोगों का किसान आंदोलन का पूरा समर्थ मिला रहा है। पूर्व पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल, पूर्व ओलंपियन प्रगट सिंह समेत न जाने कितने लोगों राष्ट्रीय पुरस्कार वापस कर दिये है। युवराज के पिता योगराज सिंह ने भी किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। विदेश में रह रहे सिख समुदायों से जुड़े लोगों ने किसान आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। इतना ही नहीं आंदोलन कर रहे किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिये आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। पंजाब के मशहूर सिंगर रब्बी शेरगिल और दिलजीत दोसांज ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। दिलजीत ने तो किसानों की मदद के लिये एक करोड़ रुपये की मदद की है।
लेकिन ऐसे में कुछ बॉलिवुड के कलाकारों ने विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरने का काम भी किया है। कंगना रनौत ने पंजाब की वृ़द्ध महिला के बारे में अशोभनीय टिप्पणी कर सनसनी फैलाने का गंदा काम किया। इस पर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कंगने अपने विवादित बयानों के लिये हमेशा चर्चा में बनी रहती है। दिल्ली गुरुद्वारा सिख समिति ने कंगना को लीगल नोटिस भेजकर लिखित माफी मांगने की मांग की है।








