केजरीवाल ने किसान संगठन के नेताओं से मिलकर यह कहा कि मैं यहां सीएम की हैसियत से नहीं बल्कि एक सेवादार के रूप में आया हूं। केजरीवाल आंदोलनकारी किसानों से मिलने वाले सीएम बन गये है। भाजपा को केजरीवाल को आंदोलनकारी किसानों से मिलना गवारा नहीं रास आया।
दिल्ली पुलिस ने आज सुबह सीएम केजरीवाल को उनके सरकारी आवास में ही कैद कर लिया। इसके पीछे पुलिस की मंशा साफ है कि केजरीवाल किसी भी तरह भारत बंद में हिस्सा न ले सकें। इसी तर्ज पर यूपी में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को उनके घर के बाहर ही कैद कर लिया। यूपी सरकार ने किसी भी राजनीतिक दल को भारत बंद में हिस्सा लेने से रोकने का पूरा प्रयास किया। अखिलेश यादव पुलिस के घेरे को तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बस में बैठा लिया। अखिलेश के साथ भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता भी गिरफ्तार किया।








