इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज रद्द होने से मुश्किल में फंसे क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को बड़ी राहत मिली है. श्रीलंका की टीम दो टेस्ट की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने को तैयार है. ऐसे कयास लगा जा रहे थे कि श्रीलंका भी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को अपने घर में स्थानांतरित कराने पर विचार कर रही थी, लेकिन अब उसने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आने की पुष्टि कर दी है.

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा, ” क्रिकेट साउथ अफ्रीका और क्रिकेट श्रीलंका ने संयुक्त रूप से इसकी पुष्टि करता है कि तय कार्यक्रम के अनुसार, दो मैचों की टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होगी, जोकि सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग में खेली जाएगी. यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है.”

बॉक्सिंग डे टेस्ट से होगी शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका के लिए यह एक महत्वूपर्ण सीरीज है, क्योंकि वह 24 अंकों के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में आठवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 80 प्वाइंट्स के साथ छठे नंबर पर है.

एसएलसी मेडिकल टीम यूनिट ने खतरों का आंकलन करने के बाद इस दौरे को अपनी स्वीकृति दे दी है. कोच मिकी आर्थर के मार्गदर्शन में श्रीलंकाई टीम के साथ एक मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी होंगे.

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर श्रीलंका को पहला टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक सेंचुरियन के सुपर स्पोटर्स पार्क में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच और अंतिम टेस्ट मैच तीन से सात जनवरी 2021 तक जोहान्सबर्ग में होगा.

IND Vs AUS: टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल में फंसी ऑस्ट्रेलियाई टीम, स्मिथ ने इस बात पर तोड़ी चुप्पी



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here