टाइम पत्रिका ने भारतीय अमेरिकी राहुल दुबे को हीरोज ऑफ 2020 में शामिल किया है। अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉइड की हत्या के बाद नस्लीय न्याय को लेकर प्रदर्शन कर रहे 70 से अधिक लोगों के लिए वाशिंगटन स्थित अपने घर के दरवाजे खोलने के लिए उनकी प्रशंसा की गई है।

यह भी पढ़ें टाइम पत्रिका ने जूम के सीईओ को ‘बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर’ चुना

प्रदर्शनकारियों को रात में कर्फ्यू का उल्लंघन करने से बचाने के लिए अपने घर में दी पनाह

दुबे की प्रशंसा करते हुए टाइम ने कहा कि उन्हें जरूरतमंद को आश्रय देने वाला बताया है। एक जून को वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर लोग अफ्रीकी-अमेरिकी व्यक्ति फ्लॉइड की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उस समय दुबे अपने घर पर थे, जो कि व्हाइट हाउस से ज्यादा दूर नहीं है। शाम सात बजे कर्फ्यू लगने के बाद उन्होंने पाया कि सड़क पर भीड़ है और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए अवरोधक लगा रखे हैं। दुबे ने सोचा कि उन्हें कुछ करना चाहिए।

स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले राहुल ने बताया कि मैंने अपने घर का दरवाजा खोला और लोगों को बुलाया। उन्होंने करीब 70 प्रदर्शनकारियों को अपने घर में पनाह दी, ताकि वह रात में कर्फ्यू का उल्लंघन करने से बच सकें। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और शिकागो के लोगों का भी नाम है जिन्होंने जरूरतमंदों की मदद की है।

यह भी पढ़ें मंडी भाव: सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेलों के दाम गिरे, आयात शुल्क घटने की अफवाह से बाजार टूटा



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here