पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम ने सोमवार को कहा कि खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेलना क्या होता है, उनसे बेहतर कोई नहीं जानता है क्योंकि उनके पास पिछले 10 साल से यूएई में खाली स्टेडियम में खेलने का अनुभव है। पाकिस्तान में करीब 11 साल बाद टेस्ट क्रिकेट पिछले साल दिसंबर में लौटा था। उससे पहले पाकिस्तान दुबई, शारजाह और अबू धाबी में अपने घरेलू मैच खेलता था। कोविड-19 महामारी के कारण क्रिकेट इस समय रुका हुआ है और क्रिकेट को बंद दरवाजों के बीच खेलने की बात की जा रही है।

स्मिथ, विराट, रूट और विलियमसन में बेस्ट कौन? जानिए चैपल की राय

‘हर किसी के लिए नियम बराबर होंगे’

उन्होंने कहा, ‘बिना दर्शकों के खेलना क्या होता है हमसे बेहतर कोई नहीं जानता है। हमने पिछले दस साल से दुबई में लगभग खाली स्टेडियम में मैच खेले हैं। इसलिए हम समझ सकते हैं बिना दर्शकों के खेलना कैसा होता है। इसलिए यह फैन्स और हमारे लिए भी मुश्किल होगा। हम इसे मिस करेंगे।’ ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को बिना दर्शकों के कराए जाने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हर किसी के लिए नियम बराबर होंगे। यह मुश्किल होगा, गेंद को चमकाए बिना, जश्न नहीं मनाना और एक दूसरे के पास न जाना।’

90 के दशक में सचिन पर जरूरत से ज्यादा निर्भर थी टीम इंडियाः मांजरेकर

‘कप्तान के तौर पर होगा पहला टी20 वर्ल्ड कप’

बाबर ने कहा, ‘लेकिन हमें सामाजिक दूरी का पालन करना होगा और यह केवल हमारे लिए ही नहीं होगा। इसके साथ ढलने में समय लगेगा।’ बाबर पहले से ही टी 20 टीम के कप्तान थे और अब उन्हें वनडे का भी कप्तान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि एक कप्तान के तौर वो चाहते हैं कि वर्ल्ड कप हो। बाबर ने कहा, ‘जहां तक इसकी (टी20) वर्ल्ड कप की बात है तो एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में यह मेरा पहला वर्ल्ड कप होगा, इसलिए मैं चाहता हूं कि वर्ल्ड कप हो।’ 
 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here