भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे और टी20 सीरीज के बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। दोनों टीमों के बीच बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। टाॅस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले दिन मैच का समाप्त होने के बाद भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए।
INDvAUS: चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर चल रहे वाॅर्नर इस मैच में कर सकते हैं वापसी
पृथ्वी शाॅ फिर हुए फेल
भारतीय पारी का आगाज करने उतरे मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शाॅ की जोड़ी एक बार फिर नाकाम रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर पृथ्वी शाॅ को मिचेल स्टार्क ने ऑउट किया। शाॅ अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।
मयंक अग्रवाल ने भी किया निराश
शाॅ के ऑउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा और मयंक अग्रवाल ने पारी को सम्भाला। मयंक अग्रवाल ने कुछ देर टिकने की कोशिश किया। लेकिन कमिंस की गेंद पर मयंक अग्रवाल बोल्ड हो गए। ऑउट होने से पहले मयंक ने 40 गेंदों पर 17 रन बनाए थे।
INDvAUS: रहाणे की गलती से विराट हुए रनआउट, फैन्स ने किए ऐसे ट्वीट्स
पुजारा और विराट ने पारी को सम्भाला
दो जल्दी विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय पारी को सम्भाला। दोनों बल्लेबाजों संयम के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे थे। पुजारा हालांकि काफी धीमा खेल रहे थे। जब लगा कि दोनों बल्लेबाज भारतीय पारी को सम्भाल लेंगे। उसी समय पुजारा 43 रन बनाने के बाद लाॅयन के शिकार हो गए। चेतेश्वर पुजारा ने 160 गेंदों का सामान किया और पूरी पारी के दौरान पुजारा ने मात्र दो चौके लगाए।
विराट हुए रन-ऑउट
विराट ने संयम रखकर अपनी बल्लेबाजी जारी रखी और अपने टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक जड़ा। विराट और रहाणे के बीच अच्छी साझेदारी हुई और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 88 रन जोड़े। रहाणे ने 77वें ओवर की आखिरी गेंद पर शॉट लगाया और विराट को रन लेने का इशारा किया लेकिन रहाणे रुक गए और शतक की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहे विराट रन आउट हो गए। विराट का विकेट टीम के 188 रन के स्कोर पर गिरा। विराट के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय पारी एक बार फिर लड़खड़ा गयी और रहाणे भी ज्यादा देर अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके तथा स्टार्क की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए।
हार्दिक ने पत्नी नताशा के साथ बिताया वक्त, देखें तस्वीरें
विराट और रहाणे के ऑउट होने के बाद लड़खड़ाई भारतीय पारी
दूसरे अभ्यास मुकाबले में नाबाद शतक जड़ने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी भी अपना जलवा बिखेरने में नाकाम रहे और सस्ते में आउट हो गए। विहारी को जोश हेजलवुड ने पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा। उन्होंने 25 गेंदों में दो चौकों की मदद से 16 रन बनाए।
भारत की पहली पारी को मजबूत स्कोर पर पहुंचाने की जिम्मेदारी अब साहा और अश्विन के कंधों पर है। दोनों बल्लेबाज दूसरे दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर टीम को विशाल स्कोर पर ले जाना चाहेंगे जबकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की नजरें भारतीय टीम की पारी जल्द समेटने पर होगी।







