पीएम किसान सम्मन निधि की 7वीं किस्त का इंतजार कर रहे लोगों के खातों में चंद घंटों में पैसा पहुंचने लगेगा। गेहूं, सरसों की बुवाई कर चुके किसानों को इस पैसे की बेहद जरूरत है। इससे वो अपने खेत में सिंचाई और खाद की व्यवस्था कर सकते हैं। इसका असर भी दिख रहा है। पीएम किसान की वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) ही खुल नहीं रही है। हालांकि अभी आपके स्टेटस में FTO is Generated and Payment confirmation is pending लिखकर आ रहा होगा। आज हम आपको बता रहे हैं कि इसका मतलब क्या है…

यह भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: कल पीएम मोदी करेंगे लाभार्थी किसानों के खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर, ऐसे करें पता आपको मिलेगी या नहीं?

अगर आप पीएम किसान पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक कर रहे हैं तो इसमें FTO is Generated and Payment confirmation is pending का मैसेज दिखाई दे रहा है, तो परेशान न हों। आपकी किस्त जल्द ही आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। FTO  की फुल फॉर्म Fund Transfer Order है। इसका मतलब हैं कि “राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और बैंक के IFSC कोड सहित अन्य विवरणों की शुद्धता सुनिश्चित कर ली गई हैं”। आपकी किस्त राशि तैयार हैं और सरकार द्वारा इसे आपके बैंक खाते में भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।

क्या है Rft Signed by State का मतलब

वहीं जब आप पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक ( Installment Payment Status) करते हैं तब कई बार आपको  Rft Signed by State for 1st, 2nd, 3rd, 4th, 5th या 6th instalment लिखा दिखता होगा। यहां Rft की फुलफार्म Request For Transfer हैं। इसका मतलब हैं कि ‘राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के डेटा की जांच कर ली गई है, जो की सही पाया गया है।’ इसके बाद राज्य सरकार केंद्र से अनुरोध करती है की लाभार्थी के खाते में पैसे भेजे जाएं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here