किसान आंदोलन के बीच पीएम किसान सम्मन निधि की 7वीं किस्त वैसे तो करोड़ों किसानों के खातों में पहुंच चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को 9 करोड़ किसानों के खातों में कुल 18000 करोड़ रुपये 2000-2000 की किस्त के रूप में डाले। हालांकि अभी भी 2 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में यह किस्त नहीं पहुंची है। इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देर-सवेर यह रकम 31 मार्च 2021 तक आपके बैंक खाते में जरूर पहुंचेगी अगर आपके स्टेटस में FTO is Generated and Payment confirmation is pending लिखकर आ रहा होगा। आज हम आपको बता रहे हैं कि इसका मतलब क्या है…

यह भी पढ़ें: PM Kisan की अबतक नहीं मिली किस्त तो फौरन कर लें ये काम

अगर आप पीएम किसान पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक कर रहे हैं तो इसमें FTO is Generated and Payment confirmation is pending का मैसेज दिखाई दे रहा है, तो परेशान न हों। आपकी किस्त जल्द ही आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। FTO  की फुल फॉर्म Fund Transfer Order है। इसका मतलब हैं कि “राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और बैंक के IFSC कोड सहित अन्य विवरणों की शुद्धता सुनिश्चित कर ली गई हैं”। आपकी किस्त राशि तैयार हैं और सरकार द्वारा इसे आपके बैंक खाते में भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: PM Kisan की 7वीं किस्त जारी, 2000 रुपये खाते में आने का SMS नहीं आया तो ऐसे चेक करें Status

जानें क्या है Rft Signed by State का मतलब

वहीं जब आप पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक ( Installment Payment Status) करते हैं तब कई बार आपको  Rft Signed by State for 1st, 2nd, 3rd, 4th, 5th , 6th instalment या 6th instalment लिखा दिखता होगा। यहां Rft की फुलफार्म Request For Transfer हैं। इसका मतलब हैं कि ‘राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के डेटा की जांच कर ली गई है, जो की सही पाया गया है।’ इसके बाद राज्य सरकार केंद्र से अनुरोध करती है की लाभार्थी के खाते में पैसे भेजे जाएं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here