Aus vs Ind 3rd Test Match Day-1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस समय सीरीज 1-1 से बराबरी पर चल रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीता था, जबकि दूसरे मुकाबले में भारत ने पलटवार करते हुए यह मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया था।
LIVE ALL UPDATES:
05:12 AM: 2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5/0, डेविड वॉर्नर 4 और विल पुकोवस्की 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:02 AM: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू। डेविड वॉर्नर और विल पुकोवस्की टीम की तरफ से ओपनिंग करने मैदान में उतरे हैं।
भारत का प्लेइंग XI– रोहित शर्मा(उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग XI- विल पुकोवस्की, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबूशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।







