पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनसिंह प्रीत को ऑडियंस और उनके फैंस काफी प्यार दे रहे हैं. शादी के बाद से दोनों लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं. लोगों की इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है. शादी के बाद से नेहा सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं और अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जो तेजी से वायरल हो जाती है.

नेहा ने ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. यह एक फनी वीडियो है. इस वीडियो के जरिए नेहा रोहनप्रीत की एक्स को फटकार लगा रही हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनका हाल ही में रिलीज सॉन्ग एक्स-कॉलिंग चल रहा है. इस पर नेहा और रोहनप्रीत फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं. रोहना इसमें हाथ जोड़ते हुए और नेहा गुस्सा करते हुए दिख रही हैं.

यहां देखिए नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत का वीडियो-

नेहा ने लिखा एक्स कॉलिंग

नेहा इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा,”एक्स कॉलिंग? कर तू कॉल बताती हूं. हेहेहेहे.. रोहनप्रीत सिंह मुझे ये गाना बेहद पसंद है.” इसके साथ नेहा ने हैशटैग के साथ नेहूप्रीत और रील इट फील इट लिखा है. इसके साथ ही उन्होंने कई सारे अलग-अलग इमोजी भी इसमें शेयर किए हैं. इसके अलावा इस वीडियो पर ‘मैं उसकी एक्स को लिखा’ है.

यहां देखिए रोहनप्रीत का कमेंट

रोहनप्रीत ने किया ये कमेंट

नेहा के इस वीडियो पर उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने मजेदार कमेंट किया है. उन्होंने लिखा,”ओ कोई नई, कोई नई, कोई नई गुस्सा नई करना… तुम्हे इस सॉन्ग से प्यार है और मुझे तुमसे प्यार है जी.” रोहना प्रीत ने इसके साथ कई सारे दिल और किसिंग इमोजी भी अपने कमेंट में शेयर किए हैं.

ये भी पढ़ें

सैफ अली खान की ‘TANDAV’ पर विवाद, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अमेजन प्राइम वीडियो से मांगा जवाब

Bigg Boss 14: ‘किन्नर बहू’ पर भड़के सलमान खान, जानिए पूरा मामला





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here