बेंगलुरु: दक्षिण राज्य कर्नाटक के शिवमोगा में लोगों ने कल देर रात 10 बजकर 20 मिनट पर तेज आवाज सुनी है. हालांकि यह आवाज किसकी थी, इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि शिवमोगा में मौजूद एक खदान के पर ट्रक में धमाका हुआ है, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है. शिवमोगा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से करीब 350 किलोमीटर की दूरी पर है.
क्या ये डायनामाइट ब्लास्ट था?
अकाश जैन नाम के एक यूजर ने ट्वीट कर बताया, ‘’जानकारी के मुताबिक यह शिवमोगा के पास कल्लूगंगुर-अब्बलगेरे गांव में एक डायनामाइट ब्लास्ट है, जो पत्थर खदान के लिए ले जाया जा रहा था. इस धमाके के बाद कई मजदूरों के मरने की आशंका है.
According to the information, it is a dynamite blast at Kallugangur/Abbalagere village near Shimoga. Being transported for stone quarrying. Many labourers feared dead. Details awaited. #Shimoga #Shivamogga https://t.co/YpykfsAyW8
— Akash Jain (@akash207) January 21, 2021
ट्विटर पर शख्स ने किया सड़क टूटने का दावा
तेज धमाके को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया था. इस ट्वीट के रिप्लाई में खुद को शिवमोगा का बताने वाले एक शख्स ने फोटो अपलोड करके दावा किया है कि उसके घर के बाद सड़क भी टूट गई है. वहीं एक अन्य ट्वीट में इसी शख्स ने ऑफिस की तरह दिखने वाली जगह के गेट के शीशे टूटने का फोटो भी ट्वीट किया है.
लगाए जा रहे हैं तरह-तरह के कयास
वहीं, एक अन्य यूज़र ने दावा किया कि शिवमोगा के कई हिस्सों में रात 10 बजकर बीस मिनट पर तीन सेंकेंड के लिए भूकंप आया था, जिसे 40 से 50 किलोमीटर के दायरे में महसूस किया गया. उसने बताया कि शिवमोगा से चिकमंगलुरु तक लोग दहशत में हैं और घरों से निकलकर सड़कों पर पहुंच गए हैं.
यह भी पढ़ें-
चार तस्करों के खिलाफ NIA की चार्जशीट, बांग्लादेश के रास्ते हो रही थी नकली भारतीय करेंसी की स्मगलिंग







