मोबाइल पर Google सर्च को यूजर्स के लिए आसान बनाने के लिए कंपनी ने मोबाइल गूगल सर्च को रिडिजाइन किया है। आने वाले दिनों में यूजर्स को मोबाइल पर गूगल सर्च का अलग फॉर्मेट दिखेगा। दिग्गज सर्च कंपनी Google ने बारे में अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है। Google के डिज़ाइनर Aileen Cheng ने बताया कि नए फॉर्मेट को लाने का मकसद यूजर्स का ध्यान सर्च कंटेंट पर रखना है। जिससे यूजर्स आसानी और जल्दी से अपनी खोजी हुई जानकारी पर पहुंच सकें। इसके लिए डिज़ाइनर ने बड़े और बोल्डर टेक्स्ट यूज किया है। साथ ही सेक्शन टाइटल्स का साइज़ भी बढ़ा किया है जिससे यूजर्स को अच्छा सर्च एक्सपीरियंस मिल सके। Google मोबाइल सर्च फॉर्मेट को सुन्दर बनाने के लिए अपने खुद के फोंट्स को भी ऐड कर रहा है जो आपको Android और Gmail पर दिखाई देंगे।







