देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसद से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 
डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। 

2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद

 हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ती सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है।   रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में भारत की सोने की मांग 35.34 फीसद घटकर 446.4 टन रह गई, जो 2019 में 690.4 टन थी। डब्ल्यूजीसी के आंकड़ों के अनुसार बीते साल मूल्य के हिसाब से सोने की मांग में 14 फीसद की गिरावट आई और यह घटकर 1,88,280 करोड़ रुपये रह गई। 2019 में मूल्य के हिसाब से सोने की मांग 2,17,770 करोड़ रुपये रही थी। 

आभूषणों की कुल मांग 42 फीसद घटकर 315.9 टन रह गई

इस बीच, 2020 में आभूषणों की कुल मांग मात्रा के हिसाब से 42 फीसद घटकर 315.9 टन रह गई, जो 2019 में 544.6 टन रही थी। मूल्य के हिसाब से यह 22.42 फीसद घटकर 1,33,260 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले साल 1,71,790 करोड़ रुपये रही थी। कोविड-19 की वजह से लागू अंकुशों के चलते आभूषणों की मांग प्रभावित हुई।   रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में देश का सोने का शुद्ध आयात 47 फीसद घटकर 344.2 टन रह गया, जो 2019 में 646.8 टन रहा था। 

यह भी पढ़ें: Gold Price Latest: सोना-चांदी के भाव में गिरावट, जानें सर्राफा बाजार में आज का ताजा रेट

डब्ल्यूजीसी के प्रबंध निदेशक, भारत सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि लॉकडाउन में ढील और चरणबद्ध तरीके से स्थिति को सामान्य करने के प्रयासों से बीते साल की चौथी तिमाही में सोने का आयात सालाना आधार पर 19 फीसद बढ़ा है। यह दबी मांग के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चौथी तिमाही में उपभोक्ता धारणा में सुधार हुआ और सोने की मांग में गिरावट कम होकर सिर्फ चार फीसद रह गई। चौथी तिमाही में सोने की मांग 186.2 टन रही, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 194.3 टन थी। 

सोमसुंदरम ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”2020 की चौथी तिमाही में त्योहारों और शादी-ब्याज के सीजन की वजह से आभूषणों की मांग 137.3 टन रही। यह पूरे साल की सबसे मजबूत तिमाही रही। निवेश की मांग में अच्छा सुधार रहा और यह आठ फीसद बढ़कर 48.9 टन रही। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here