बजट से उत्साहित शेयर बाजार आज भी जबरदस्त बढ़त के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार का सेंसेक्स 1197 अंकों की बढ़त के साथ 49,797.72 और निफ्टी 366 अंकों की छलांग लगाकर 14,647 के स्तर पर बंद हुआ। आज सुबह कारोबार के दौरान सेंसेक्स 50,000 के स्तर को पार कर गया लेकिन फिर इसमें सुधार आया। कल बजट में घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने और शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों को लाभांश पर राहत देने का शेयर बाजारों ने जबरदस्त स्वागत किया है।

अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों का मानना है कि सोमवार को पेश किया गया बजट एक साहसिक और वृद्धि-उन्मुख बजट है। दो सरकारी बैंकों के निजीकरण और भूमि जैसी परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण के प्रस्ताव को भी बाजार ने सकारात्मक माना है।

सेंसेक्स में एचयूएल, टाइटन, बजाट फाइनेंस को छोड़कर सभी शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

 

कल 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार
सेंसेक्स सोमवार को बजट में घोषित विभिन्न उपायों के चलते 2,314.84 अंक या पांच प्रतिशत बढ़कर 48,600.61 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 1,494.23 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here