चीन के साथ जारी सीमा विवाद का चीनी कंपनियों की बिक्री पर असर नहीं हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में भारतीय बाजार में जहां 72% चीनी कंपनियों के स्मार्टफोन बिके थे तो वहीं 2020 में ये आंकड़ा बढ़कर 77% हो गया। चीनी स्मार्टफोन की बिक्री 2014 के बाद से 2020 में सबसे ज्यादा हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2020 की चौथी तिमाही में चीनी कंपनी शियोमी ने भारत में 12 मिलयन फोन की बिक्री और 27 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर रही। वहीं, सैमसैंग ने 9.2 मिलियन स्मार्टफोन का शिपमेंट किया और 21 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान रही। तीसर, चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: वीवो, अप्पो और रियलमी रही। गौरतलब है कि पिछले साल चीन के साथ सीमा विवाद बढ़ने के बाद भारत ने अब तक सैंकड़ों मोबाइल एप्स को बैन किए हैं। हालांकि, इसका असर मोबाइल उपभोक्ताओं पर दिखाई नहीं दे रहा है। मोबाइल की बिक्री में चीनी कंपनियों की बादशाहत बनी हुई है।

सलाह: टैक्स बोझ के बाद यूलिप से बेहतर हुआ ईएलएसएस में निवेश



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here