Gold Price Today 8th Feb 2021 :  सोने की लगातार हो रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। आज यानी सोमवार को सर्राफा बाजारों में चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, हालांकि सोने के भाव में मामूली तेजी दिख रही है। आज सोना 152 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 47389 रुपये पर खुला वहीं, चांदी के रेट में 930 रुपये की उछाल देखी गई। चांदी का हाजिर भाव आज 68353 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुला।

बता दें  बजट से लेकर शुक्रवार तक सोना 2044 रुपये तक सस्ता हो चुका है, जबकि पिछले पांच दिनों में चांदी 2518 रुपये कमजोर हो चुकी है। एक फरवरी को पेश बजट से पहले 29 जनवरी को सोना 49393 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 69726 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

यह भी पढ़ें: सोना 16 साल में 7000 से 56000 पर पहुंचा, 3 साल में 27000 रुपये उछलने के बाद 7 महीने में 9000 रुपये हुआ सस्ता

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 5 फरवरी 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 8 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 5 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम)

रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)

Gold 999 (24 कैरेट) 47389 47237 152
Gold 995 (23 कैरेट) 47199 47048 151
Gold 916 (22 कैरेट) 43408 43269 139
Gold 750 (18 कैरेट) 35542 35428 114
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27723 27634 89
Silver 999 68353 Rs/Kg 67423 Rs/Kg 930 Rs/Kg

यह भी पढ़ें: एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी हो सकती है बंद, जानें सरकार ने ऐसा क्या किया है

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here