स्मार्टफोन ब्रांड इनफीनिक्स (Infinix) ने फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव मोबाइल बोनांजा सेल की घोषणा की है। Flipkart पर यह सेल 24 से 28 फरवरी तक चलेगी। स्मार्टफोन ब्रांड अपने लेटेस्ट डिवाइस Infinix Note 7 और Infinix Zero 8i पर शानदार ऑफर दे रहा है। इसके अलावा, इनफीनिक्स ने अपने 32 इंच और 43 इंच वाले स्मार्ट टेलिविजन पर एडिशनल 1000 रुपये के प्रीपेड ऑफर की घोषणा की है।
 

9999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर मिल रहा Note 7
Flipkart सेल में Infinix Note 7 स्मार्टफोन 9,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इनफीनिक्स के इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा पावर Helio G70 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 4GB की रैम और 64GB का स्टोरेज दिया गया है। इनफीनिक्स के इस फोन में 6.95 इंच का पिन-होल डिस्प्ले दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- सस्ता हो गया 64MP कैमरे वाला सैमसंग का धांसू फोन, जानें नई कीमत

14999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर Zero 8i
इनफीनिक्स का Zero 8i स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट सेल में 14,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर मिल रहा है। इनफीनिक्स के इस स्मार्टफोन के बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक में मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, फोन के पीछे 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस दिया गया है। इनफीनिक्स का यह फोन Android 10 XOS 7 पर चलता है। यह फोन MediaTek Helio G90T प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन में 8GB रैम और 128 जीबी का स्टोरेज दिया गया है। इनफीनिक्स की जीरो सीरीज के इस नए फोन में 6.85 इंच का FHD+ ड्यूल पिन होल डिस्प्ले दिया गया है। 
 
यह भी पढ़ें- धांसू डिस्प्ले और 48MP के मेन कैमरे के साथ आएगा Redmi Note 10, जानें डीटेल

 

20 हजार रुपये से कम में 43 इंच का स्मार्ट टेलिविजन
फ्लिपकार्ट की सेल में इनफीनिक्स के TUV Rheinland सर्टिफाइड 32 इंच और 43 इंच वाले ऐंड्रॉयड स्मार्ट टेलिविजन क्रमशः 11,999 रुपये और 19,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर मिल रहे हैं। इनफीनिक्स के स्मार्ट टेलिविजन MediaTek क्वॉड-कोर प्रोसेसर से पावर्ड हैं। यह 1 जीबी रैम और 8 जीबी के स्टोरेज के साथ आते हैं। EPIC 2.0 पिक्चर इंजन के साथ स्मार्ट टीवी बेस्ट व्यूइंग एक्सपीरियंस देने का वायदा करते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here