नई दिल्ली: देश में धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है और गर्मियां दस्तक दे रही हैं. अब दिल्ली में बीते 15 साल में फरवरी महीने में बुधवार सबसे गर्म दिन रहा है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

देश की राजधानी दिल्ली में 24 फरवरी बुधवार सुबह मौसम गर्म रहने के साथ ही उमस भरा रहा. हवा में आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी तक दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में पिछली बार सबसे अधिक तापमान 2006 में दर्ज किया गया था, जब पारा 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा था.

मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, ‘न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं हवा में आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया.’ वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

साल 2009 से 2020 के बीच फरवरी के महीने में सबसे अधिक पारा 2017 में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं फरवरी 2020 में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. साल 2019 में 28.1 और 2018 में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें:
Skin care tips: क्या आपकी स्किन बदलते मौसम के साथ सूखने लगती है? जानिए बचाव के टिप्स



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here