Numerology Horoscope: अंक ज्योतिष में 23 का अंक बहुत ही कलात्मक अंक माना गया है. आज के दिन जिन लोगों का जन्म दिन होता है उनमें पाई जाती हैं ये खूबियां.

23 May Happy Birthday: 23 मई को जिन लोगों का जन्मदिन होता है उन पर बुध ग्रह का प्रभाव अधिक होता है. क्योंकि अंक ज्योतिष के अनुसार 23 का मूलांक 5 माना गया है और 5 का अंक बुध का कारक है. जिस कारण आज जिन लोगों का जन्मदिन है वे बुध से संबंधित क्षेत्रों में खूब तरक्की और नाम कमाते हैं.

इन कलाओं में होते हैं माहिर

ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों राजकुमार माना गया है. आज के दिन जन्म लेने वाले स्वभाव से बहुत ही सौम्य होते हैं और दूसरों का अहित करने पर विश्वास नहीं रखते हैं. ऐसे लोगों की वाणी बहुत ही मधुर होती है और दिखने में काफी आकर्षक होते हैं. वाकपटुता में ऐसे लोग माहिर होते हैं. इन्हें प्रसन्न रहना और लोगों की बीच रहना अच्छा लगता है.

इन क्षेत्रों में होते हैं सफल

जिन लोगों का आज के दिन जन्मदिन है वे लोग लेखन, व्यापार, संगीत, कम्प्यूटर और व्यापार के क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करते है. ऐसे लोगों की कल्पनाशीलता बहुत प्रबल होती है. भावुक होने के कारण ऐसे लोग जल्दी दुखी हो जाते हैं. ऐसे लोग दूसरों को बहुत जल्दी आकर्षित करते हैं. सरल स्वभाव के होने के कारण लोग इन्हे धोखा भी देते हैं.

ऐसा होता है जीवन

आज के दिन जन्म लेने वालों का जीवन भोग विलासताओं के बीच गुजरता है. ऐसे लोगों के जीवन में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं रहती है. ऐसे लोगों के मित्रों की संख्या अच्छी खासी होती है. 32 और 35 वर्ष में विशेष सफलता प्राप्त करते हैं.

शुभ दिनांक: 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक: 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष: 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव: गणेशजी

शुभ रंग: हरा

Chanakya Niti: ऐसा व्यक्ति जीवन में हमेशा दुखी और परेशान रहता है



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here