साल 2021 देश के ऑटो सेक्टर के लिए खासा रोमांचकारी होने वाला है। बीते साल ऑटो इंडस्ट्री को कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस कई कंपनियां बाजार में अपने नए मॉडलों को पेश करने के लिए उत्सुक दिख रही हैं। इस साल Hyundai से लेकर Mahindra तक कई कंपनियां नए 7 सीटर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) को पेश करने जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाली इन नई एसयूवी इस साल लॉन्च के लिए कन्फर्म की गई हैं। इनमें से कुछ मॉडलों का कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर टीजर भी जारी किया जा चुका है। वहीं कुछ मॉडलों को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। ये नए मॉडल 7 सीटों से लैस होंगे और बड़ी फैमिली के लिए बेहतर विकल्प बनेंगे। तो आइये जानते हैं भारत में आने वाली इन शानदार गाड़ियों के बारे में –
New Mahindra Scorpio: महिंद्रा घरेलू बाजार में अपनी नई मशहूर एसयूवी Mahindra Scorpio के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है। नई SUV में कंपनी सनरूफ के साथ इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल और डुअल टोन डैशबोर्ड जैसे फीचर्स दिए हैं। नई Mahindra Scorpio में कंपनी मौजूदा 2.2 लीटर की क्षमता का mHawk डीजल इंजन इस्तेमाल करेगी। लेकिन ये ज्यादा पावरफुल होगी, कंपनी इसके पावर आउटपुट को बूस्ट कर सकती है। सबसे खास बात ये होगी ये एसयूवी आकार में मौजूदा मॉडल से बड़ी होगी और इसे 7 सीटर विकल्प के साथ पेश किया जाएगा।
New Mahindra XUV500: महिंद्रा अपने मशहूर मॉडल XUV500 के नेक्स्ट जेनरेशन को उतारने की तैयारी कर रहा है। इसे साल के मध्य तक बाजार में पेश किया जा सकता है। इसे कई मौकों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। साइज में ये मौजूदा मॉडल से बड़ी होगी और इसे 6 सीटर के साथ ही 7 सीटर ले आउट में भी पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसमें Mercedes से प्रेरित होकर डैशबोर्ड पर डुअल स्क्रीन ट्च स्क्रिन और इंफोटेंमेंट सिस्टम देगी। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटिक AC, क्रूज कंट्रोल, LED हेडलैंप जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

Hyundai Alcazar: दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai ने हाल ही में अपनी नई आने वाली 7-सीटर एसयूवी के नाम की घोषणा की थी। कंपनी की ये आने वाली नई एसयूवी Alcazar नाम से जानी जाएगी। ये नया मॉडल सेकेंड जेनरेशन Creta का ही 7-सीटर वर्जन होगा। कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में 25 साल पूरे किए हैं और इसी उपलक्ष्य में कंपनी अपनी नई Alcazar का ग्लोबल डेब्यू भारत से कर रही है। इसे इस साल के सेंकेंड क्वॉर्टर तक बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इसका एक टीजर भी जारी किया गया है।
ये रेगुलर मॉडल के मुकाबले 30mm लंबी होगी।
Mahindra Bolero Neo: कंपनी अपनी इस बेस्ट सेलिंग एसयूवी के नए अवतार Bolero Neo को पेश करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई महिंद्रा बोलेरो कंपनी के मशहूर मॉडल TUV300 पर बेस्ड होगी। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया था। कंपनी ने इस नए मॉडल में कई तरह के बदलाव किए हैं जो कि इसे मौजूदा मॉडल से बिल्कुल अलग बनाते हैं। इसे साल के अंत तक बाजार में उतारा जा सकता है।
Jeep H6: अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी जीप भी भारतीय बाजार में अपनी नई 7 सीटर एसयूवी H6 (कोडनेम) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये एसयूवी बाजार में सीधे तौर पर Fortuner और Endeavour जैसे मॉडलों को टक्कर देगी। इसमें लंबा व्हीलबेस दिया जाएगा जो कि एसयूवी के भीतर बेहतर केबिन स्पेस प्रदान करने में मदद करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी स्टायलिंग काफी हद तक मौजूदा Grand Cherokee जैसी होगी। इससें कंपनी 2.0 लीटर की क्षमता का ट्वीन टर्बो डीजल इंजन दिया जाएगा, जो कि 200bhp की पावर जेनरेट करेगा।







