नितीश कुमार को सत्ता संभाले बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है कि प्रदेश मेंअपराध का ग्राफ काफी बढ़ता ही जा रहा है। दिन दहाड़े लूट, बलात्कार और महिलाओंके खिलाफ आपराधिमामलों में काफी तेजी देखी जा रही है । इससे सीएम नितीश कुमार की स्वच्छ को बट्टा लग रहा। विपक्ष बढ़ते अपराध को लेकर सीएम को घेर रहा है। इसका कएक बड़ा और प्रमुख कारण यह है कि बिहार का होम विभाग नितीश कुमार के हाथों में हैं इस वजह से तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि नितीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है। लेकिन बढ़ते अपराधों को लेकर अब बीजेपी के मंत्री और विधायकों ने भी खुलकर सीएम पर निशाना साधा है। बीजेपी के विधायक और मंत्री बिहार में योगी के माॅडल को लागू करने की बात कही। यह बात और है कि जेडीयू और उनके विधायकों ने साथ कर दिया है कि पिछले 15 सालों से बिहार में सुशासन बाबू का ही माॅडल चल रहा है और आगे भी वहीं चलेगा।
बिहार में अपराधों की भरमार देखते हुए यही कहा जा सकता है कि प्रदेश के अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। आये दिन हत्या, बलात्कार, आगजनी, महिला उत्पीड़न और लूट डकैती की जा रही है। पुलिस का अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। इन अपराधों पर बिहार विधानसभा में बीजेपी के विधायक पवन जायसवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि बिहार में अगर शांति पूर्व जीवन जीना है तो यहां भी यूपी के सीएम योगी का माॅडल लागू करना होगा। अपराधियों को सबक सिखाने के लिये बदमाशों को एनकाउन्टर कर उनका सफाया करना होगा। उनके इस बयान को बीजेपी विधायक गोपाल मंडल ने भी समर्थन दिया है।
इन बयानों के विरोध में जेडीयू के विधायक और मंत्री अशोक चैधरी ने बयान जारी किया कि बिहार में सुशासन बाबू का ही माॅडल लागू रहेगा। पिछले 15 सालों से बिहार में यही माॅडल लागू था और आगे भी रहेगा। यूपी सरकार और योगी का माॅडल बिहार में लागू नहीं किया जायेगा। चैधरी के अलावा पार्टी के अनेक नेताओं ने योगी माॅडल को लागू न करने की बात कही है।








