भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने सोशल मीडिया पर एक फोटो ट्वीट किया, जिसके बाद श्रीलंका में भी भारतीय जनता पार्टी के होने की बात ने जोर पकड़ लिया। दरअसल यह फोटो एक टीवी चैनल का स्क्रीनशॉट है, जिसमें एक व्यक्ति प्रेंस कांफ्रेस करता हुआ दिखाई दे रहा है। राम माधवन द्वारा ट्वीट किए गए इस फोटो के अनुसार, उस टीवी चैनल ने इस व्यक्ति का परिचय ‘श्रीलंंका भारतीय जनता पार्टी’ के एक नेता के रुप में दिया है, जिसका नाम वी. मुथ्थुस्वामी बताया गया है।
भाजपा नेता राम माधव ने यह फोटो ट्वीट करते हुए कैप्शन में ‘श्रीलंका भारतीय जनता पार्टी’ लिखते हुए एक हंसने वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि राम माधव ने यह ट्वीट हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक करते हुए किया है।
Sri Lanka Bharatiya Janata Party ? pic.twitter.com/3KrZZ1YMbc
— Ram Madhav (@rammadhavbjp) March 7, 2021
राम माधव के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देत हुए बीजेपी समर्थकों ने लिखा, “वाह! अब हम एक अन्तर्राष्ट्रीय पार्टी बन गए हैं।”
?? we are now an international party ?
— Deepa Prakash (@deepaprakash) March 7, 2021
लेकिन आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता बिप्लब कुमार देब ने भी नेपाल और श्रीलंका में बीजेपी की सरकार बनाने को लेकर एक बयान दिया था। अपने बयानों के चलते अक्सर विवादों में रहने वाले त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने 13 फरवरी को अगरतला में कहा था कि उनकी पार्टी की योजना सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देशों में भी सरकार बनाने की है। बिप्लब देब ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की नेपाल और श्रीलंका में भी सरकार बनाने की योजना है।
उस समय बिप्लब देब के इस कमेंट के बाद भी काफी हडकंप मचा था। इस दौरान भाजपा और खुद बिप्लब देब की खूब आलोचना हुई थी। यहां तक की पड़ोसी देश नेपाल ने बिप्लब देब के इस बयान पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई भी थी। वहीं, तब श्रीलंका की ओर से भी विप्लब देब के इस बयान को खारिज कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तब श्रीलंका के चुनाव ने कहा था कि श्रीलंका का कोई भी राजनीतिक दल विदेश में किसी भी दल अथवा समूह से संबंध रख सकता है लेकिन हमारा चुनाव कानून किसी अन्य विदेशी दल को श्रीलंका में काम करने की अनुमति नहीं देता है।







