उत्तराखंड के नये नवेले सीएम तीरथ सिंह एक बयान दे कर विवाद में फंस गये हैं। एक कार्यक्रम में एक ऐसा बयान दिया जिससे उनकी पार्टी के लोगों के साथ बाॅलिवुड, मीडिया और राजनीतिक दलों ने बीजेपी और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह को निशाने पर ले लिया है। तीरथ सिंह ने बताया कि वो हाल ही में जयपुर से उत्तराखंड लौट रहे ट्रेन में एक महिला मिली वो अपने बच्चों के साथ थी। काफी माडर्न दिख रही थी। पता चला कि वो बच्चों के लिये एनजीओ का संचालन करती है। लेकिन उनका ड्रेसिंग सेंस मुझे अखर था उनकी जींस घुटने से फटी थी। उनकी सोच से मैं बहुत हैरान रहा जो महिला फटी जींस पहन कर सार्वजनिक स्थलों और कार्यक्रमों में जाती हैं वो बच्चों को क्या संस्कार देंगी।
जैसे ही इस बात का पता मीडिया को लगा सोशल मीडिया पर बवाल हो गया। इस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सअप पर मीम और टिप्पणियां बरसने लगीं। तीरथ सिंह को ट्रोल किया जाने लगा। अमिताब बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने इंस्टा पर एक फोटो डाल कर सीएम तीरथ सिंह को जवाब दिया कि आप अपनी सोच बदलिये आपके हिसाब से कपड़े पहने ऐसा नहीं होगा। सपा सांसद जया बच्चन ने कहा भाजपा के नेताओं को अपनी सोच और बयानबाजी पर नियंत्रण लगायें। खासतौर से उनको जो जिम्मेदारी वाले पदों पर बैठे हैं। राजनीतिक जगत से भी तीरथ सिंह के बयान की जोरदार निंदा की जा रही है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी अपनी सोच में बदलाव लावे वो यह चाहती कि उनके हिसाब से कपड़े पहनें, खाना खायें उनके हिसाब से घर से निकले उनके पक्ष में बात करें। देश के पीएम मोदी चुनावी सभा में कहते हैं 50 लाख की गर्ल फ्रेंड उनकी ही पार्टी के सीएम तीरथ सिंह अगर यह कहते हैं लड़कियों को आधुनिक परिधान नही पहनना चाहिये। भाजपा की सोच ही गिरी हुई है।
शिवसेना प्रवक्ता व पूव कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने तीरथ सिंह से पूछा कि संस्कार और समाज की पाबंदियां केवल महिलाओं पर ही क्यों लगती हैं। लड़कों पर यह पाबंदी क्यों नहीं लगती कि उन्हें क्या पहनना चाहिये कब घर से निकलें। लड़कियां अगर साड़ी पहनेंगी तो क्या संस्कारी हो जायेंगी। भाजपा की सोच काफी गिरी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here