इस वित्तीय वर्ष का यह आखिरी महीना चल रहा है। ऐसे में अगर आपका बैंक में कोई काम है तो उसे जल्दी ही निपटा लें, नहीं तो आपको परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना और होली की छुट्टियों के कारण बैंक पर वर्क लोड काफी बढ़ गया है। ऐसे में वहां आपको भीड़ का सामना भी करना पड़ सकता है।

31 मार्च तक मिल रहे हैं सस्ते होम लोन, पांच लाख का टैक्स छूट पाने का भी मौका

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कैलेंडर के अनुसार 27 से 29 मार्च तक होली की छुट्टी रहेगी। 30 मार्च को बैंक जरूर खुलेंगे लेकिन उस दिन काम अधिक रहेगा। वहीं पटना में होली की दो दिन की छुट्टी रहेगी, ऐसे में वहां बैंक 30 मार्च को भी बंद रहेंगे। जबकि 31 मार्च को वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होने के कारण बैंक खुलेंगे जरूर लेकिन वहां आम दिनों की तरह काम नहीं होगा। 1 अप्रैल को भी नए वित्तीय साल की शुरुआत के कारण भी बैंक में रेगुलर काम नहीं होगा। जबकि 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है। फिर बैंक 3 अप्रैल को आपना रेगुलर काम शुरू करेंगे। 

रिलायंस के साथ सौदे पर आगे बढ़ने पर रोक के खिलाफ हाईकोर्ट में फ्यूचर

मार्च में कब-कब बंद रहेंगे बैंक 

27 मार्च- शनिवार 
28 मार्च- रविवार 
29 मार्च- होली 
30 मार्च- होली ( रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार पटना में बैंक बंद रहेंगे।) 
31 मार्च- वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन रेगुलर काम नहीं होंगे। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here