Hanway G30: चीन का ऑटोमोबाइल बाजार दुनिया भर के महंगे और एडवासं तकनीक वाले वाहनों के कॉपी (नकल) मॉडलों से भरा पड़ा है। यहां पर आपको Ducati बाइक से लेकर Lamborghini जैसी स्पोर्टी कार की कॉपी मिल जाएगी। इस बार चीन के बाजार में Royal Enfield की मशहूर एडवेंचर टुअरर बाइक Himalayan की कॉपी को पेश किया गया है। चीन में इस बाइक को Hanway G30 नाम दिया गया है। 

देखने में ये बाइक हूबहू, भारतीय बाजार में मौजूल रॉयल एनफील्ड हिमालयन जैसी ही है। हालांकि इंजन के मामले में ये कम पावरफुल है लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल किया गया है। इस बाइक में 250cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त इंजन इस्तेमाल किया गया है जो कि 26bhp की पावर और 22Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में LED लाइट्स के साथ ही फुली डिजिटल स्क्रिन और अपसाइड डाउन फॉर्क सस्पेंशन दिया गया है। 

खास फीचर्स के साथ कीमत है कम: Hanway G30 कुछ अन्य फीचर्स के तौर पर TFT  इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED डे टाइम रनिंग लाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि, ये फीचर्स रॉयल एनफील्ड हिमालयन में भी नहीं दिए गए हैं। इसकी कीमत तकरीबन 1.92 लाख रुपये के आस-पास है, जो कि इसे भारतीय बाजार में मौजूद हिमालयन के मुकाबले काफी सस्ता बनाता है। यहां पर हिमालयन की कीमत 2.01 लाख रुपये से लेकर 2.08 लाख रुपये के बीच है। 

दावा किया जा रहा है कि ये बाइक 32.2 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है और इसकी टॉप स्पीड 128 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसके फ्रंट में 19 इंच और पिछले हिस्से में 17 इंच का स्पोक व्हील दिया गया है। इसके अलावा डुअल परपज टायर भी शामिल किए गए हैं जो कि ज्यादातर प्रीमियम बाइक्स में ही देखने को मिलते हैं। इसके फ्रंट में 280mm डिस्क और पिछले पहिये में 240mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसका 185mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे और भी खास बनाता है। 

Hanway G30 में कंपनी ने ट्वीन पॉड LCD कंसोल के साथ ही 5 वोल्ट और 2 एम्पीयर का चार्जिंग पोर्ट भी दिया है। इसमें 19 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक शामिल किया गया है, जो कि लांग ड्राइव के लिए बेहतर है। डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस ये बाइक फीचर्स के मामले में रॉयल एनफील्ड से ज्यादा अपडेटेड है, लेकिन इसके परफॉर्मेंस के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। 
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here