आज के समय में आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। हर जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। बिना आधार कार्ड के अब किसी सरकारी योजना का लाभ मिलना आसान नहीं रहा है। ऐसे में अगर किसी का आधार कार्ड खो जाता है तो उसे ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर आपका आधार कार्ड खो गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ई-आधार कार्ड डाउनलोड करके अपना काम आसानी से कर सकेंगे। 

Share Market: लाल निशान पर शेयर बाजार, सेंसेक्स में 239 अंकों की गिरावट

आइए जानतें हैं कि कैसे डाउनलोड करें ई-आधार कार्ड 

स्टेप 1 –  आपको पहले UIDAI के आधार पोर्टल https://eaadhaar – uidai – gov – in पर लॉग-ऑन करना होगा।

स्टेप 2 –  आपको ‘Get Aadhaar’ पर  जाकर ‘Download Aadhaar’ पर क्लिक कीजिए।

स्टेप 3 –  इसके बाद एक नया पेज खुल आएगा। इस पेज पर आधार संख्या, पंजीयन संख्या या फिर वर्चुअल संख्या में से कोई एक दर्ज करना होगा।

स्टेप 4 –  आपको कैप्चा कोड डालना होगा और ‘Send OTP’ पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5 –  आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंक का ओटीपी मिलेगा।

स्टेप 6 –  अब आपको ओटीपी दर्ज करना होगा और साथ ही एक क्विक सर्वे में कुछ सवालों का जवाब देना होगा।

स्टेप 7 –  अब आपको ‘Verify And Download’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 8 –  इस तरह आपके आधार कार्ड की डिजिटल प्रति डॉउनलोड हो जाएगी।

FD कराने का है प्लान, तो करें थोड़ा इंतजार- बढ़ सकती हैं ब्याज दरें

पासवर्ड प्रोटेक्टेड होती है आधार की ई-कॉपी

आधार कार्ड की इलेक्ट्रॉनिक  कॉपी पासवर्ड प्रोटेक्टेड होती है। अर्थात आधार कार्ड की इस डिजिटल प्रति को खोलने के लिए पासवर्ड डालना जरूरी होता है। ये पासवर्ड आधार में आपके नाम के पहले चार अक्षर और जन्मतिथि का साल होता है। कई बार आपके एरिया का पिनकोड भी पासवर्ड होता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here