यूपी के रहने वाले हैं लापतागंज के छोटू और भाभीजी घर पर हैं के...
टीवी और फिल्मों में अभिनय की छाप छोड़ने वाले अनूप उपाध्याय एक जबरदस्त ऐक्टर है। टीवी स्क्रीन पर जैसे ही यह कलाकार आता है वैसे ही लोगों के चेहरे पर हंसी आ जाती है। यह ऐसे कलाकार हैं कि इनके बल पर पूरा शो केंद्रित हो जाता है और सीरियल की टीआरपी बढ़ जाती है। सोनी सब पर आने वाला शो जीजा छत पर हैं में अनूप उपाध्याय ने मुरारी बंसल का किरदार काफी प्रभावशाली और ह्यूमर के साथ निभाया है। ये शो 420 बंसल लहंगे वाले अनूप के सहारे चल रहा है।
अतिथि तुम कब आओगे श्मशान का प्रमोशन 11 को दिल्ली में
अतिथि तुम कब आओगे श्मशान जैसा कि नाम से ही लग रहा है कि फिल्म हल्की फल्की कॉमेडी के साथ एक सोशल मैसेज देने का काम करेगी। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली व इसके आस पास के इलाकों की गयी है। इस फिल्म के सर्वेसर्वा विपिन के सेठी हैं जो किसी परिचय के मोहताज हीं हैं। उनकी इच्छा है कि यहां के लोग फिल्म निर्माण के लिये मुंबई न जा कर दिल्ली व उसके आसपास में ही अपनी फिल्मी की शूटिंग करें जिससे स्थानीय प्रतिभावान कलाकारों और निर्माता निर्देशकों को यहीं रोजगार मिल सके।
बालिवुड—हुस्न् इश्क और रोमांच का इस सप्ताह लगेगा तड़का, कौन होगा हिट और कौन...
चल रहे सप्ताह में बॉलिवुड और हॉलिवुड की फिल्मों का तड़का लगने जा रहा है जिसमें हुस्न के जलवे, इश्क की खुश्बू और रोमांच का तड़का लगने जा रहा है। इनमें हॉरर मूवी तक शामिल है। हर सप्ताह लोगों को शुक्रवार के आने वाली मूवी का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस सप्ताह भी कुछ ऐसी मूवी रिलीज हो रही हैं जिनका मजा भारतीय दर्शक उठायेंगे। सप्ताह का यह दिन नवोदित सितारों का भविष्य तय करता है।
लाल सिंह चड्ढा और बच्चन पाण्डे की रिलीज को लेकर दो स्टार्स की होगी...
फिल्मों की रिलीज को लेकर अक्सर बड़े फिल्मी सितारों की साख दांव पर लग जाती है। ऐसा ही कुछ लाल सिंह चड्ढा और बच्चन पाण्डे फिल्म की रिलीज को लेकर बॉलिवुड के दो बड़े स्टार अक्षय कुमार और आमिर खान की साख दांव पर लगने की खबरें चर्चा में है। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और बच्चन पाण्डे में अक्षय कुमार केन्द्रीय भूमिका निभा रहे है। इन दोनों की रिलीज डेट आमने सामने ही है।
ऋत्विक रौशन की सुपर 30 ने किया कमाल इतने करोड़ की ओपनिंग
ऋत्विक रौशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सुपर 30 ने अपने पहले दिन ही काफी जोरदार कमाई की है। फिल्मी पंडितों की मानें तो यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आयेगी। यह भी कहा जा रहा है कि इसे फैमिली के साथ देखा जा सकता है यह इस फिल्म की खासियत हो सकती है। पहले दिन ही इसकी कमाई 12 करोड़ से अधिक बतायी गयी है।
लगभग ढाई साल बाद ऋत्विक ने रुपहले पर्द पर वापसी की है। इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीद है। उनके अभिनय को देख कर बड़े कलाकारों ने काफी तारीफ की है।
अपकमिंग मूवी-आर्टिकल 15—वर्तमान भारत की जीती जागती तस्वीर
फिल्म की पटकथा भारत के संविधान के 15वें आर्टिकल को लेकर बनायी गयी है। इस फिल्म में राजनीति के उस घिनौने रूप को दर्शाया गया है जो आम आदमी के सामने नहीं आता है। आर्टिकल 15 की आड़ में राजनेता और रसूखदार लोग किस तरह आम आदमी और कायदे कानून को अपनी रखैल बनाते हैं। इस फिल्म में जाति वाद, मजहब और छूआछूता का प्रभावी ढंग से फिनल्मांकन किया गया है।
फिल्म कबीर सिंह की प्रशंसा पर किस गायिका ने किया व्यंग्य
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह पर एक फेमस गायिका ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि फिल्म में महिलाओं के किरदार को दबाते हुए पुरुष प्रधान समाज को बढ़ावा दिया गया है। यह अफसोस की बात है कि राष्ट्रीय महिला आयोग को भी यह फिल्म काफी पसंद आयी है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म की तारीफ में एक टिवीट भी किया था। विवाद होने पर उसे डिलीट कर दिया गया।
अमरीश पुरी की वर्षगांठ पर विशेष—रिजेक्ट होने के बाद बनाया शानदार फिल्मी कॅरियर
मोगेम्बो खुश हुआ डायलॉग बोलने वाले बॉलिवुड के शानदार आवाज वाले खलनयाक अमरीश पुरी की आज 87वीं जयंती है। भारतीय फिल्म उद्योग में अमरीश पुरी का नाम परिचय का मोहताज नहीं है। 22 जून 1932 को अमरीश पुरी का जंम पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। अमरीश पुरी जिस भी किरदार में होते वो उसमे अपनी जानदार आवाज से जान डाल देते थे। आज भी उनके फिल्मी डायलॉग याद किये जाते है।
भारत को मिली दर्शकों की ईदी, सिनेमा हालों पर उमड़ा हुजूम
ईद के मुबारक मौके पर सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत का प्रदर्शन 4000 स्क्रीन पर हुआ। चारो तरफ भारत की चर्चा हो रही है। खास तौर से सलमान खान के बेहतरीन काम की। दर्शकों की मानें तो यह फिल्म सलमान खान के जीवन की सबसे अच्छी फिल्म है जिसमे उन्होंने अब तक का सबसे बढ़िया काम किया है। यह फिल्म पूरी तरह से दर्शकों की कसौटी पर खरी उतर ही है।















