नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा. सीपीआई(एम) नेता सीतारम येचुरी ने कहा कि विपक्षी दलों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल कल शाम 5 बजे राष्ट्रपति कोविंद से मिलेगा.
उन्होंने कहा, ”प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी, शरद पवार और अन्य शामिल होंगे. COVID 19 प्रोटोकॉल के कारण, केवल 5 लोगों को मिलने की अनुमति दी गई है.”
वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मिलने से पहले विवादास्पद कृषि कानूनों पर सामूहिक रूप से चर्चा करेंगे.
बता दें कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग करते हुए किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. आज किसानों ने भारत बंद किया है. इस बंद का कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, टीएमसी और समाजवादी पार्टी समेत करीब 15 दलों ने समर्थन किया है.
गृहमंत्री अमित शाह ने आज शाम 7 बजे बैठक के लिए बुलाया, किसान नेता राकेश टिकैत ने किया दावा







