
#Gen. Election 2024# Rahul Gandhi# INDIA Alliance Mega Rally# Indian politics# Modi& Shah# Election Commission of India# ED, CBI & IT#Congress# RJD, Shivsena UBT, NCP# Arvind Kejrewal arresting# Jharkhand Mukti Mordha# Maha Politics#
इंडिया और एनडीए के बीच घमासान!
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और भाजपा ने देश के सौहार्द को जड़ से खत्म करने की साजिश रची है ताकि वो लेागों को आपस में लड़ा कर अपनी रोटियां सेंक रहे हैं। आज जब चुनावी रण शुरू हो गया है तो देश की विपक्षी पार्टियों के नेताओं और पार्टियों को तोड़ने फोड़ने का काम कर रहे हैं। पिछले दस सालों से सरकार का संवैधानिक संस्थाओं पर जबरिया कब्जा कर रखा है। ऐसे में जांच एजेंसियां उनके इशारों पर विरोधी दलों के नेताओं को निशाने पर लिये हुए हैं। देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सारे बैंक खाते सीज कर दिये गये हैं। ये सब उस वक्त किया गया है जब सिर पर लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। मोदी सरकार की मंशा है कि कोई राजनीतिक दल उनके सामने चुनाव मजबूती न लड़ सके। अगर इस बार लोकसभा का चुनाव मोदी शाह और भाजपा जीत गयी तो देश में संविधान खत्म करने की साजिश सफल हो जायेगी। उनके एक सांसद ने संसद भवन साफ कर दिया कि अबकी सरकार मेे आये तो संविधान को बदल देंगे। ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने की जंग है जिसे हर हाल में बचाना होगा। जनता के हर हक और स्वतंत्रता को कायम रखना है तो इस बार भाजपा को सत्ता से बेदख करना ही होगा।
आम चुनाव में केवल चंद सप्ताह रह गये हैं नरेंद्र मोदी ने यूपी के मेरठ से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। मोदी ने चिरपरिचित अंदाज में इंडिया गठबंधन पर हमलावर होते हुए कहा कि देश के टुकड़े करने की साजिश की जा रही है। इंडी गठबंधन की नींव ही देश का विभाजन करने के लिये किया गया है। देश का मान सम्मान विदेशों में बढ़ रहा है ये इन लोगों से देखा नहीं जा रहा है। ये सभी देश के खिलाफ लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। पिछले दस सालों से भ्रष्टाचार का नाम ओ निशान मिटाया जा रहा है।

नरेंद्र मोदी जानते हैं कि किस तरह जनता को इंडिया गठबंधन के नेताओं के बारे में बरगलाया जाता है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली में समूचा विपक्ष एकजुट दिखा। विपक्षी दलों के हर बड़े नेता ने नरेंद्र मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा करने के लिये उन पर निशाना साधा। जहां विपक्षी दलों के नेता महारैली को सफल बता रहे हैं वहीं देश के प्रमुख टीवी चैनल रैली को फ्लॉप बताने में जुट गये हैं। ये बात सभी जानते हैं कि देश के प्रमुख टीवी चैनल केवल मोदी सरकार के प्रमोशन में जुटे रहते हैं। उनकी प्राथमिकता पीएम मोदी की रैली होती है। इसलिये प्रमुख मीडिया यूपी के मेरठ में मोदी की रैली को कवर करने में मशगूल थी। इंडिया गठबंधन में मीडिया खानापूरी कर रही थी। कुछ टीवी चैनल एक वीडियो कर रहे थे जिसमें खाली कुर्सियां थी। ऐसा कर वो ये दर्शान चाह रहे थे कि महारैली में भीड़ नहीं है।
महारैली में नामचीन नेताओं का जमावड़ा
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रविवार 31 मार्च को महारैली का आह्वान किया था। इस रैली में इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं को बुलाया गया था। इस महारैली में कांग्रेस आम आदमी पार्टी, राजद, सीपीएम, सीपीआई, शिवसेना यूबीटी, एनसीपी, जेएमएम आदि के बड़े नेताओं ने शिरकत की। सभी ने जोरदार ढ़ंग से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की अवैध गिरफ्तारी की निंदा करते हुए मोदी सरकार और जांच एजेंसियों की जमकर आलोचना की। शिवसेना उद्धव गुट के चीफ उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में कहा कि सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन आप इस जंग में अकेली नहीं हैं। पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट हो कर आपके साथ खड़ा है। लोकसभा चुनाव में जनता हमारे साथ होगी और बीजेपी को उनके कुकृत्यों का जवाब देने जा रही है।

तेजस्वी ने भी मोदी शाह पर तंज कसे
राजद नेता तेजस्वी यादव ने महा रैली के मंच से साफ कह दिया कि इस बार बिहार में मोदी शाह के कारनामों का मुंह तोड़ जवाब मिलेगा। देश में इतिहसा है कि पहली बार किसी सरकार ने 17 माह के शासन में 5 लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी दी गयी है। हमने वादा किया था कि सरकार 10 लाख लोगों को नौकरी दी जायेगी लेकिन सीएम नितीश कुमार के एनडीए में शामिल होने से सरकार के बाहर हो गये हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव के कुछ माह बाद ही बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हमें इंडिया गठबंधन के तहत मजबूती से मोदी शाह को मात देनी होगी। अगर यह सरकार फिर से बन गयी तो देश से लोकतंत्र और संविधान दोनों ही खत्म कर दिया जायेगा।
कल्पना और सुनीता को मिला सोनिया गांधी का साथ
इस महारैली के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला कि दो मुख्यमंत्रियों की पत्नियां कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीब बैठी थीं। इन दोनों के मुख्यमंत्री पतियों को मोदी शाह के इशारों पर ईडी ने झूठे केस में फंसा का जेल में बंद कर रखा है। सोनिया गांधी ने इन दोनों को काफी स्नेह से व्यवहार किया इस बात की चर्चा कुछ मीडिया ने भी जिक्र किया। सुनीता और कल्पना को सोनिया गांधी का साथ काफी भला लगा। सुनीता केजरीवाल ने रैली की शुरुआत में अरविंद केजरीवाल का जेल से भेजा संदेश भेजा पढ़ा। उन्होंनेे कहा कि भाजपा ने आपके बेटे आपके भाई को झूठे केस में फंसा कर जेल भेजा दिय है। केजरीवाल देश के करोड़ों देशवासियों के दिलों में रहते हैं। आपके केजरीवाल को मोदी शाह ज्यादा दिनों तक जेल में नहीं रख पायेंगे।
कल्पना सोरेन ने मोदी शाह पर साधा निशाना
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन महारैली में जोरदार ढंग से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान को अपने फायदे के लिये खत्म करना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव की जंग लोकतंत्र व संविधान बचाने की कवायद है। अगर लोकतंत्र और संविधान खत्म हुआ तो देश के बेबस, गरीब और कमजोर लोगों का जीना मुहाल हो जायेगा। इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल एकजुट हो कर इस तानाशाही से मुक्त होने के लिये प्रतिबद्ध हैं।







