Delhi Police brutally lathi charge on wrestlers who are protesting BJP MP BRij Bhooshan Sharan Singh who is culprit of rape cases
Delhi Police brutally lathi charge on wrestlers who are protesting BJP MP BRij Bhooshan Sharan Singh who is culprit of rape cases

#New Sansad Bhawan# PM Modi# Modi Cabinates# Delhi Police# Wrestlers Protest# BJP MP Brij Bhooshan Sharan Singh# Wrestling Federation Of India# Rape cases#

एक राजा की तरह देश के प्रधानमंत्री ने अपने दंभ और हठ के कारण देश का सिर पूरी दुनिया में शर्म से झुकवा दिया। एक तरह देश के पीएम मोदी नयी ​संसद की इमारत का लोकार्पण कर रहे थे वहीं से कुछ दूरी पर देश की महान और गौरव गाथा लिखने वाली वीरांगनाएं मदद की गुहार लगाती रहीं। दिल्ली पुलिस उन पर दमनकारी चक्र चलाती रहीं। वो चीखती रहीं पुलिस उन पर लाठियां बरसाती रहीं और पीएम मोदी राजशाही अंदाज में संसद भवन में इठलाते घूम रहे थे। उन तक देश का मान बढ़ाने वाली बहन बेटियों का करुण क्रंदन नहीं पहुंचा। दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे ओलंपिक पदक विजेताओं पर दिल्ली पुलिस के जवान बर्बरता से उन्हें पीटते रहे।

PM Modi having sengole & religious persons are blessing modi at New Sansad Bhawan
PM Modi having sengole & religious persons are blessing modi at New Sansad Bhawan

अफसोस तो इस बात का है इन बहन बेटियों को जो जन समर्थन मिलना तो वो नहीं मिला और सत्ता के मद में राजनीतिक दल और सरकार जश्न मनाने में मशगूल रही। अफसोस की बात तो यह रही कि जिस दिन देश नये संसद भवन के उद्घाटन जश्न का साक्षी बन रहा था उसी दिन देश की बहन बेटियों को बेइज्जत कर उनकी अस्मत के साथ दिल्ली पुलिस घिनौना खेल करने में मसरूफ थी। ऐसी शर्मनाक घटना देश पहली बार हुई जिस पीएम ने नारा दिया था ​बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ उसी की नाक के नीचे इतनी शर्मनाक और भयावह घटना को अंजाम दिया गया। इससे पता चलता है कि पीएम जो भी कहते हैं उसका विश्वास नहीं किया जाना चाहिये।
राष्ट्रपति व उप राष्ट्रपति को कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया
ऐसा लग रहा था जैसे हम लोकतंत्र में नहीं बल्कि राजशाही में जी रहे हैं। संसद भवन में न तो विपक्षी दल के नेता तो और देश की पहली नागरिक राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू। मोदी सरकार और संसद सचिवालय ने कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी नहीं दिया। उप राष्ट्रपति भी इस ऐतिहासिक मौके पर आमंत्रित नहीं किये गये। दिलचस्प बात यह थी कि इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। इतना ही नहीं सभी भाजपा सांसदोे को इस जश्न में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया था।

BJP MP Braj Bhooshan Sharan feeling through female wrestlers who blammed sexual harashment
BJP MP Braj Bhooshan Sharan feeling through female wrestlers who blammed sexual harashment

रेप का आरोपी सांसद इस जश्न में शरीक हुआ
हैरत की बात यह है कि जिस रेप के आरोपी भाजपा सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह को पुलिस की गिरफत् में होना चाहिये था वो पीएम मोदी के सामने तन कर घमंड से मुसकरा रहा था। ऐसा लग रहा था कि जैसा वो कह रहा हो कि मेरा पुलिस तो क्या कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। सही भी कह रहा है वो जिन लोगों पर अत्याचार हुआ और उनकी इज्जत के साथ खिलवाड़ हुआ आज उन्हें दिल्ली पुलिस बर्बरतापूर्वक पीट रही है। उनके साथ दरिंदगी के साथ पेश आ रही है। आरोपी मुस्कार कर देश के पीएम के साथ जश्न मना रहा है। क्या यही नया इंडिया जहां अपराधी सीना तान कर खुलेआम घूम रहा है और पीड़िताओं के साथ अमानवीय बर्बर सुलूक किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here