MaharashtraGovt.#MahaNews#EXHomeministerNews#NCPLeaderAnilDeshmukhNews#IPSParambirSingh#MukeshAmbani#MahBJP$
महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख जो काफी समय से लापता चल रहे थे अचानक ईडी के कार्यालय में पेश हो गये। पूर्व मंुबई कमिश्नर परमबीर सिंह पिछले दस दिनों से लापता चल रहे हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने वारंट का सम्मन कर दिया है। परमबीर सिंह के बारे में सुना जा रहा है कि वो देश छोड़़ कर बेल्जियम चले गये हैं। सवाल यह उठता है कि अचानक परमबीर सिंह लापता हुए और अनिल देशमुख ईडी के सामने पेश हो गये। कुछ तो ़ गड़बड़ है। अनिल देशमुख पर पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने यह आरोप लगाया था कि गृहमंत्री ने 100 करोड की वसूली कराने पर जोर दिया था। इस आरोप के चलते अनिल देशमुख को मंत्री पद छोड़ना पड़ा। ईडी सीबीआई के छापों से परेशान एनसेीपी के नेता अनिल देशमुख अचानक अंडर ग्राउंड हो गये।
कुछ समय पहले मुबई में रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक पदार्थ से लदी एक कार मिलने से जांच एजेंसिया तेजी से सक्रिय हुईं। इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी सचिन वझे की भूमिका संदिग्ध दिखी और उसे सीबीआई ने अरैस्ट करते हुए और लोगों पर फंदा कसा। बाद में सचिन को नौकरी से बर्खास्त किया गया। यह भी पता चला कि सचिन वझे को परमबीर सिंह ने ही बहाल कर स्पेशल सर्विस पर तैनात कर दिया। तभी से परमबीर सिंह की भूमिका पर सवाल लगने लगा था। खुद फंसता देख परमबीर ने यह कहना शुरू कर दिया कि प्रदेश के गृहमंत्री के आदेश पर सौ करोड़ की वसूली पुलिस कर रही है।
परमबीर ंिसंह ने अपने बचाव के लिये सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की। लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली। उन्हें बाम्बे हाईकोर्ट में अपील करने की सलाह दी गयी। लेकिन इससे महाराष्ट्र सरकार की फजीहत शुरू हो गयी। बीजेपी ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया। केन्द्र के इशारों पर अनिल देशमुख के आवास और कार्यालयं पर सीबीआई और ईडी के छापे पड़ने लगे। इतना ही नहीं देशमुख रिश्तेदारों के घरों पर भी सीबीआई और ईडी की टीमें दबिश देने लगी। ईडी ने देशमुख को पेश होने के लिये कई नोटिस दिये लेकिन वो पेश नहीं हुए। आखिरकार देशमुख अचानक अंडर ग्राउंड हो गये। अचानक परमबीर के लापता होने के बाद वो ईडी के सामने पेश हो गये। लोगों को लग रहा है कि परमबीर के गायब होने के पीछे अनिल देशमुख का हाथ हो सकता है।








