#Truck Tanker drivers Strike# Modi Govt.# PM Modi# Home Secy. Ajay Bhalla# Protest against New MV Act# Transport Min. Nitin gadkari# Truck tanker Drivers Commission#
एक तारीख से ट्रक टैंकर चालकों ने बेमियादी हड़ताल शुरू की थी जो अब भी जारी है। कल मेन मीडिया ने यह बात उड़ाई थी हड़ताल समाप्त हो गयी है। इस बात से हड़ताल कर रहे ड्राइवरों में रोष है कि उनसे बिना बात किये ही टीवी चैनल वाले इस खबर को चला रहे हैं। वैसे तोे टीवी न्यूज चैनल और अन्य मीडिया हाउसेस उनकी हड़ताल की खबरों को दिखा रहे हैं। जो दिखा रहे हैं वो भी आधी अधूरी। इनकी मंशा है कि सरकार की बदनामी न हो। वहीं दूसरी ओर गृहसचिव ने मीडिया में यह बयान दिया कि मोटर व्हीकल ऐक्ट अभी लागू नहीं किया गया है। जबकि असलियत यह है कि यह बिल विपक्षी सांसदों की गैरमौजूगी में पास कराया गया है और राष्ट्रपति ने इस बिल को कानून की शक्ल भी दे दी है।
सरकार की बात पर भरोसा नहीं
यह चर्चा है कि सरकार ड्राइवरर्स को फुसलाने को बरगला रही है। हड़ताल कर रहे लोगों का मानना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार कानून लागू न होने की बात कहलवा रही है। चुनाव होने के बाद सरकार बनी तो कानून लागू करने की आशंका रहेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार ने कानून लागू न होने की बात पीएम या शाह ने न करके गृहसचिव को आगे किया है। उसकी बात पर हड़ताली चालक कैसे विश्वास करें। अगर यही बात पीएम मोदी या अमित शाह करते तो उनकी बात पर विश्वास किया जा सकता है। यह सब बातें मीडिया के जरिये इस लिये प्रचारित की जा रही हैं कि कुछ महीनों बाद देश में आम चुनाव होने हैं ऐसे में मोदी सरकार और भाजपा को इन लाखों लोगों के वोट भी लेने हैं ऐसे में सरकार और पार्टी किसी भी प्रकार का रिस्क कतई नहीं लेना चाहती है।

ये है ट्रक टैंकर चालको की नाराजगी की वजह
एक जनवरी से ट्रक टैंकर चालक देश व्यापी हड़ताल कर रहे हैं। चौथे दिन भी हड़ताल जारी है। चालकों का कहना है कि सरकार ट्रांसपोर्ट यूनियन के नेताओं से बात कर रही है जबकि परेशानी ड्राइवरर्स की है। ट्रांसपोर्ट यूनियन को इस नये मोटर व्हीकल ऐक्ट का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। ट्रक टैंकर सड़क पर तो ड्राइवर ही चलाता है। सड़क हादसे में ट्रक चालक ही फंसता है। पुलिस और लोगों की मार तो ड्राइवर झेलता है इसके साथ ही जेल और मुआवजा भी चालक को ही भुगतना होगा। मीडिया के रुख से भी हड़ताल कर रहे लोगों में रोष व्याप्त है कि मेन मीडिया हड़ताल की खबरें तो दिखाते नहीं बल्कि भ्रम फैलाने का काम कर रही है। सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर ही हडताल की खबरें विशेष रूप से दिखाई जा रही हैं।
भारत बंद करेंगे हड़ताली ट्रक टैंकर चालक
सरकार के अढियल रवैये से ड्राइवरों में काफी रोष हैं उनका कहना है कि सरकार उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश नहीं कर रही है। वो बिचौलियों से मीटिंग कर रही है जिन्हें नये मोटर व्हीकल से कोई परेशानी नहीं परेशानी तो सड़क पर वाहन चला रहे ड्राइवर्स को होनी है। हिट एण्ड रन के केस में दोषी चालक को दस साल की कैद और दस लाख का जुरमाना लगाया जायेगा। साथ ही पुलिसिया उत्पीड़न अलग से। इन सब बातों से परेशान ड्राइवर्स ने यह तय किया है कि वो लोग नये मोटर व्हीकल एैक्ट रद कराने के लिये देशव्यापी हडताल के लिये बंद का आह्वान करने जा रहे हैं। इसके अलावा एक राष्ट्रीय स्तर पर एसोसियेशन की स्थापना और आयोग की बात भी कर रहे हैं।

सरकार और बीजेपी की परेशानियां बढ़ीं
ट्रक चालकों के चक्का जाम करने से मोदी सरकार और भाजपा के विजयरथ के ससमने परेशानियां बढ़ा दी हैं। दिलचस्प बात यह है कि मोदी तीसरी बार पीएम बनने की राह ताक रहे हैं इसके लिये वो पूरी सरकार को चुनाव प्रचार में जुटा रहे हैं। यूपी के अयोध्या राम मंदिर के जरिये वो देश में धार्मिक उन्माद फैलाने की योजना बना चुकी है ऐसे में ट्रक टेंकर चालकों की हडताल उनके उनके मंसूबों पर पानी फेर सकती है।








