शादियों के सीजन से पहले सर्राफा बाजार सोने के जेवर खरीदने वालों की भीड़ अब बढ़ने लगी है। गोल्ड ज्वैलरी खरीदते वक्त अक्सर लोग सोने का रेट पूछते हैं और ज्वैलर्स आपको रेट कुछ और बताता है, लगाता कुछ और है। ऐसे में आपके ठगे जाने के चांस बहुत अधिक हैं। जैसे ज्वैलर्स आपको 24 कैरेट गोल्ड का रेट बताकर 22 कैरेट का सोना दे सकता है। या फिर 22 कैरेट गोल्ड की कीमत चुकाकर आप 18 कैरेट सोने से बने हुए गहने लेकर घर आ सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि कैरट के हिसाब से सोने की शुद्धता कितनी होती है और इसके दाम कैसे तय होते हैं।

पहले पता कर लें सोने का रेट

अगर आप सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं तो खरीदारी या बिकवाली से पहले सोने का रेट जरूर पता कर लें। कोई भी व्यक्ति IBJA यानी इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट https://ibjarates.com/ पर जाकर स्पॉट का रेट पता कर सकता है। अगर आज यानी गुरुवार एक अप्रैल की बात करें तो आईबीजेए के मुताबिक देशभर के सर्राफा बाजारों में गोल्ड ज्वैलरी का खुदरा रेट 4492 रुपये प्रति ग्राम (फाइन गोल्ड) है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Latest : सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, जानें आज का रेट

वहीं 22 कैरेट का मूल्य 4339 रुपये तो 18 कैरेट का मूल्य 3593 रुपये प्रति ग्राम है। जबकि 14 कैरेट का मूल्य 2987 रुपये है। बता दें असली सोना 24 कैरेट का ही होता है, लेकिन इसके अभूषण नहीं बनते, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आभूषणों के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है।

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में 3 फीसदी का जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। यहां बताना जरूरी है कि पहले से भाव का पता होने पर ज्वैलर से आप अच्छा दाम हासिल कर सकते हैं।

ज्वैलरी ही खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें

ज्वैलरी खरीदने जा रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखिए कि हॉलमार्क वाली ज्वैलरी ही लें। दोबारा बेचते समय बिना हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का सही दाम का मिलना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि बिक्री के समय हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का मूल्य मौजूदा बाजार भाव पर तय होती है। इसलिए हॉलमार्क सर्टिफिकेट वाली ज्वैलरी ही खरीदें।

हॉलमार्क    शुद्धता
375    37.5 % शुद्ध सोना
585    58.5 % शुद्ध सोना
750    75.0 % शुद्ध सोना
916    91.6 % शुद्ध सोना
990    99.0 % शुद्ध सोना
999    99.9 % शुद्ध सोना
सामान्तय: ज्वैलर 22 कैरेट यानी 91.6 फीसदी शुद्धता वाली गोल्ड ज्वैलरी की बिक्री करता है। 22 कैरेट वाली ज्वैलरी पर 915 हॉलमार्क का चिह्न अंकित रहता है। 18 कैरेट की ज्वैलरी का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।

सोना    शुद्धता
24 कैरेट    99.9
23 कैरेट    95.8
22 कैरेट    91.6
18 कैरेट    75
14 कैरेट    58.5

ऐसे तय होती है सोने की कीमत 

  • 1 कैरेट गोल्ड का मतलब होता है 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें। (22/24)x100= 91.66 यानी आपके आभूषण में इस्तेमाल सोने की शुद्धता 91.66 फीसदी। 
  •  24 कैरेट सोने का रेट टीवी पर 40000 है और बाजार में इसे खरीदने जाते हैं तो 22 कैरेट सोने का दाम (40000/24)x22=36,666.66 रुपये होगा। जबकि ज्वैलर आपको 22 कैरेट सोना 40000 में ही देगा। यानी आप 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोने के दाम पर खरीद रहे हैं। 
  • ऐसे ही 18 कैरेट गोल्ड की कीमत भी तय होगी। (40000/24)x18=30,000 जबकि ये ही सोना ऑफर के साथ देकर ज्वैलर आपको छलते हैं। 

नोटः यदि आप इस कैल्कुलेशन के हिसाब से सोना खरीदेंगे तो बाजार में कभी धोखा नहीं खाएंगे।

मेकिंग चार्ज का फंडा

सोने की कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज भी लगता है। मेकिंग चार्ज में मेहनताना और वेस्टेज शामिल होता है। ज्वेलरी की डिजाइन के हिसाब से मेकिंग चार्ज लगता है। बारीक और जड़ाऊ ज्वेलरी पर ज्यादा मेकिंग चार्ज लगता है। ब्रांडेड ज्वेलर्स का मेकिंग चार्ज सबसे ज्यादा होता है। मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम के हिसाब से लगता है। मेकिंग चार्ज 3 फीसदी से लेकर 25 फीसदी हो सकता है। ज्वेलरी में वेस्टेज चार्ज 2-5 फीसदी होता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here