जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को कार के जरिए सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद अब सेना ने ऐसे ही एक और हमले की साजिश को नाकाम किया है। पुलवामा के राजपोरा इलाके में सेना ने एक सैंट्रो कार में बड़ी मात्रा में आईईडी बरामद की है।

Edited By Shreyansh Tripathi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

हाइलाइट्स

  • जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले की बड़ी साजिश को सेना ने किया नाकाम
  • पुलवामा के राजपोरा इलाके में आईईडी से भरी सैंट्रो कार सेना ने की जब्त
  • खुफिया इनपुट्स के बाद सीआरपीएफ, पुलिस और सेना के जॉइंट ऑपरेशन में मिली कार
  • 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के लिए हुआ था ऐसी ही कार का इस्तेमाल

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Attack) जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों पर कार में आईईडी भरकर हमले की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। सुरक्षाबलों ने पुलवामा (Pulwama) के आइनगुंड इलाके में एक सैंट्रो कार में ले जा रही आईईडी को बरामद किया है। जिस वाहन में यह आईईडी मिली है, उसपर लगी नंबर प्लेट पर कठुआ का नंबर लिखा हुआ है।

शुरुआती इनपुट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने पुलवामा के राजपोरा इलाके में स्थित आइनगुंड से इस कार को जब्त किया है। इस कार में बड़ी मात्रा में आईईडी बरामद हुई है। एजेंसियों को शक है कि इन्हें सुरक्षाबलों के किसी काफिले पर हमले के लिए यहां पर लाया गया था।

NBT

कार में बारूद भरा था। सुरक्षाबलों ने नियंत्रित विस्फोट कर उसे उड़ा दिया।

कार पर कठुआ की नंबर प्लेट

कार पर जेके-08 1426 नंबर की प्लेट लगी है, जो कि कठुआ का नंबर है। जम्मू संभाग का कठुआ इलाका सीमांत क्षेत्र है और यहां के हीरानगर इलाके को पाकिस्तानी घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में इस कार में विस्फोटकों के मिलने के पीछे किसी पाकिस्तानी साजिश का शक भी जताया जा रहा है।

NBT

यहीं पर खड़ी थी करा। विस्फोट के बाद उसके बरखच्चे उड़ गए।

पुलवामा के हमले में ऐसी ही कार का इस्तेमाल

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा हमला हुआ था। पुलवामा के अवंतिपोरा में हुए इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने आईईडी से भरी एक ऐसी ही कार का इस्तेमाल किया था, जिसे सीआरपीएफ जवानों के काफिले की बस से लड़ा दिया गया था।

Web Title ied loaded car seized by army and crpf in pulwama of jammu and kashmir(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here