जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को कार के जरिए सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद अब सेना ने ऐसे ही एक और हमले की साजिश को नाकाम किया है। पुलवामा के राजपोरा इलाके में सेना ने एक सैंट्रो कार में बड़ी मात्रा में आईईडी बरामद की है।
Edited By Shreyansh Tripathi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले की बड़ी साजिश को सेना ने किया नाकाम
- पुलवामा के राजपोरा इलाके में आईईडी से भरी सैंट्रो कार सेना ने की जब्त
- खुफिया इनपुट्स के बाद सीआरपीएफ, पुलिस और सेना के जॉइंट ऑपरेशन में मिली कार
- 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले के लिए हुआ था ऐसी ही कार का इस्तेमाल
श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Attack) जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों पर कार में आईईडी भरकर हमले की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। सुरक्षाबलों ने पुलवामा (Pulwama) के आइनगुंड इलाके में एक सैंट्रो कार में ले जा रही आईईडी को बरामद किया है। जिस वाहन में यह आईईडी मिली है, उसपर लगी नंबर प्लेट पर कठुआ का नंबर लिखा हुआ है।
शुरुआती इनपुट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने पुलवामा के राजपोरा इलाके में स्थित आइनगुंड से इस कार को जब्त किया है। इस कार में बड़ी मात्रा में आईईडी बरामद हुई है। एजेंसियों को शक है कि इन्हें सुरक्षाबलों के किसी काफिले पर हमले के लिए यहां पर लाया गया था।
कार में बारूद भरा था। सुरक्षाबलों ने नियंत्रित विस्फोट कर उसे उड़ा दिया।
कार पर कठुआ की नंबर प्लेट
कार पर जेके-08 1426 नंबर की प्लेट लगी है, जो कि कठुआ का नंबर है। जम्मू संभाग का कठुआ इलाका सीमांत क्षेत्र है और यहां के हीरानगर इलाके को पाकिस्तानी घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में इस कार में विस्फोटकों के मिलने के पीछे किसी पाकिस्तानी साजिश का शक भी जताया जा रहा है।
यहीं पर खड़ी थी करा। विस्फोट के बाद उसके बरखच्चे उड़ गए।
पुलवामा के हमले में ऐसी ही कार का इस्तेमाल
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा हमला हुआ था। पुलवामा के अवंतिपोरा में हुए इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने आईईडी से भरी एक ऐसी ही कार का इस्तेमाल किया था, जिसे सीआरपीएफ जवानों के काफिले की बस से लड़ा दिया गया था।
रेकमेंडेड खबरें
कोरोना: जोआ मोरानी ने दूसरी बार ब्लड प्लाज्मा किया डोनेट, आद..
सुनिए बेस्ट ऑफ किशोर कुमार Gaana ऐप पर
एशियन पेंट्स का कोरोना वॉरियर्स के लिए गाना
प्रवासी मजदूरों का नैशनल डेटाबेस, साल में एक बार घर जाने का ..
सोनू सूद ने बताई पूरी कहानी- आखिर क्या देखकर मजदूरों के लिए ..
पाकिस्तानी अभिनेत्री के घर में घुसे बंदूकधारी, छेड़छाड़ और ध..
वीर सावरकर जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, बताया बहादुर..
india-china border dispute news: सीमा विवाद पर चीन की नरमी, ..
कोविड-19: मुंबई में रोजाना कोरोना वायरस से 29 मौतें, 1000 नए..
बिजली के कंज्यूमरोंं को मिलेगी अधिक सुविधा, बिजली और अक्षय ऊ..
तारा सुतारिया के इन बोल्ड कपड़ों पर जमकर मचा था बवाल, लोगों ..
जब टीवी की ‘संस्कारी बहू’ दृष्टि धामी ने शादी से लेकर रिसेप्..
दिमाग के लिए टॉनिक का काम करती है शंखपुष्पी, जानिए और भी फा..
गुस्सैल और जिद्दी है बच्चा, तो इन तरीकों से उसे समझाएं
धूप से चार्ज होगा आपका स्मार्टफोन, शाओमी ने लॉन्च किया ‘सोलर..







