बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान यास ने खूब तबाही मचाई। हालांकि, इस दौरान एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जो लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर रहा है। यह वीडियो है एक रिपोर्टर और आम जन के बीच हुई बातचीत का। दरअसल, रिपोर्टर ने इस शख्स से पूछा कि वह इस भीषण तूफान में भी बाहर क्यों निकला है और इस शख्स ने जो जवाब दिया वह इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
वीडियो में रिपोर्टर पूछता है, ‘तेज हवा चल रही है, तूफान आने वाला है…तो आप घर से क्यों निकले हैं?’
शख्स ने जवाब दिया, ‘आप निकले, इसलिए हम निकले हैं न। हम नहीं निकले तो आप किसको दिखाएंगे।’यह वीडियो आईपीएस अरुण बोथरा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
Such a kind hearted man. Doing so much for the humanity.
Respect. pic.twitter.com/SCB1zhA5SQ
— Arun Bothra (@arunbothra) May 26, 2021
उन्होंने वीडियो को व्यंग्य भरे अंदाज में शेयर किया। उन्होंने इसके साथ लिखा, ‘कितना उदार आदमी है। मानवता के लिए कितना कुछ कर रहा है।’







