एक दशक पहले से ही भारत ने भी डिजिटल दुनिया में अपने कदम को मजबूती से जमाना शुरू कर दिया। अब तो सरकार पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम को बढ़ावा दे रही है। बैंकों की लाइनें कम हो गई है। मोबाइल ही बैंक बन चाकुा है। चंद सेकेंट में लाखों करोड़ों रुपए की लेन-देन आसानी से हो जाती है। हालांकि जिन्हें इसकी समझ कम है, वे ठगी के शिकार भी हो रहे हैं। देश और दुनिया के कोने-कोने में ऐसे गिरोह एक्टिव हैं।
साइबर फ्रॉड में आर्थिक ठगी के साथ-साथ ब्लैकमेलिंक जैसे अपराध भी शामिल हैं। पुलिस के पास आए दिन ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें आती रहती हैं। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे जुड़े मामलों की शिकायत की प्रक्रिया को और आसान बना रही है। आज एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर को एक्टिव कर दिया गया है।
Union Home Ministry has operationalized the national helpline number-155260 and reporting platform for preventing financial loss due to cyber fraud: Ministry of Home Affairs (MHA)
— ANI (@ANI) June 17, 2021
केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति साइबर फ्रॉड का शिकार होता है तो वह 155260 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। मंत्रालय ने लोगों के आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। शिकायत रजिस्टर होने के बाद जल्द ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।







