नई दिल्ली:  देश में जानलेवा कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को लेकर आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की ओर से एक ‘श्वेत पत्र’ जारी करके मोदी सरकार पर सवाल उठाए. इसको लेकर अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा है कि जब भी हिंदुस्तान में कुछ अच्छा होता है और देश अच्छा परफॉर्म करता है, तो कहीं न कहीं कांग्रेसियों को उससे चिढ़ होती है. राहुल गांधी से रुका नहीं जाता और वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उस पूरे विषय पर एक प्रश्नचिन्ह लगाने का काम करते हैं.

बीजेपी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ”योग दिवस के साथ ही कल का दिन बहुत महत्वपूर्ण था. कल पूरे विश्व में हिंदुस्तान एक मात्र ऐसा देश बना जिसने एक ही दिन में लगभग 87 लाख लोगों का टीकाकरण किया. कोरोना की लड़ाई में जब भी निर्णायक मोड़ आए तब-तब के राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने राजनीति करने की भरसक प्रयास किया है.”

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

राहुल गांधी ने आज पार्टी की ओर से एक ‘श्वेत पत्र’ जारी करके मोदी सरकार से अपील की कि वह तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अभी से पूरी तैयारी करे. इस दौरान राहुल ने सरकार पर कई सवाल भी खड़े किए. हालांकि राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इस श्वेत पत्र का लक्ष्य सरकार पर अंगुली उठाना नहीं है. हम सरकार की गलतियों का उल्लेख इसलिए कर रहे हैं ताकि आने वाले समय में गलतियों को ठीक किया जा सके.’’

कांग्रेस ने श्वेत पत्र में चार मुख्य बिंदुओं पर केंद्रित किया ध्यान

  1. पहला बिंदु- तीसरी लहर की तैयारी.
  2. दूसरा बिंदु- गरीबों, छोटे व्यापारियों को आर्थिक मदद.
  3. तीसरा बिंदु- कोविड मुआवजा कोष बने.
  4. चौथा बिंदु- पहली और दूसरी लहर की गलतियों के कारणों का पता लगाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आगे यह गलतियां नहीं हों.

यह भी पढ़ें-

Explained: नए नियमों के बाद ग्राहकों को Flash Sale के नाम पर नहीं मिलेगा धोखा

खुशखबरी: 25 फीसदी कम होगा आपकी रसोई का खर्चा, पाईप वाला प्राकृतिक गैस स्टोव बनकर तैयार



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here