टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां के साथ उनका विवाद काफी समय से चला आ रहा है। सोशल मीडिया के जरिए हसीन जहां ने शमी को लेकर कुछ आरोप लगाए हैं, जिन पर शमी ने जवाब दिया है। हसीन जहां पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर एक्टिव पर काफी एक्टिव हो गई हैं। दो दिन पहले उन्होंने एक अतरंग फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके साथ शमी हैं। शमी ने कहा है कि हसीन जहां को अपने आरोपों को साबित करना चाहिए न कि इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहिए।
नसीम शाह ने विराट को लेकर कहा- इज्जत करता हूं, लेकिन डरता नहीं हूं
नेशनल हाईवे स्थित यकबगड़ी में सोमवार दोपहर आयोजित भोजन और फल वितरण कार्यक्रम में क्रिकेटर मोहम्मद शमी भी पहुंचे। उन्होंने रोडवेज बसों से जाने वाले प्रवासी मजदूरों और अन्य यात्रियों को खुद ही भोजन और फल बांटे। उनके द्वारा ऐसे कई शिविर चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर शमी ने पत्नी हसीन जहां द्वारा खुद पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर भी मीडियाकर्मियों से बात की। कहा कि हसीन के सभी आरोप निराधार और झूठे हैं। साथ ही कहा कि हसीन अपने आरोपों को साबित करके दिखाएं। शमी ने दोहराया कि उनका अब हसीन से कोई मतलब नहीं है।
क्या हर लीक खबर के बाद चुप रहेगा इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल?
उधर, शमी के बयान पर हसीन का कहना है कि वो न्याय की लड़ाई कोर्ट में लड़ रहीं हैं। शमी इसे प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनौती भी दी कि अगर शमी सही हैं तो बार-बार तारीख लेने के बजाय सच का सामना करें।
हसीन जहां ने शेयर की यह तस्वीर
हसीन जहां ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की और दावा किया कि इसमें उनके साथ शमी हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए हसीन जहां ने लिखा, ‘कल तू कुछ नहीं था तो मैं पाक थी, आज तू कुछ बन गया है तो मैं नापाक हो गई। झूठ बुर्का डालकर बेपर्दा सच को मिटा नहीं सकता। मगरमच्छ के आंसू कुछ दिन का ही सहारा होते हैं। पिक्चर मॉडल हसीन जहां, क्रिकेटर शमी अहमद के साथ।’ इस फोटो के जरिए उन्होंने अपने मॉडलिंग के फोटो पर ट्रोल करने वाले आलोचकों को निशाने पर लिया था। कहा था कि अगर उन्हें ट्रोल किया जा सकता है, तब शमी को भी ट्रोल किया जाना चाहिए। इसको लेकर उनकी पोस्ट पर लोगों ने भद्दे कमेंट्स भी किए हैं।







