Tega Industries IPO: आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए कमाई करने वाले निवेशकों के लिए दिसंबर का महीना काफी बढ़िया हो सकता है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दिसंबर महीने में कई आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। 

महीने के पहले दिन यानी 1 दिसंबर को खनन उद्योग के लिए सामान बनाने वाली कंपनी टेगा इंडस्ट्रीज लिमिटेड का आईपीओ लॉन्च हो गया है। वहीं, 2 दिसंबर तक चलने वाले आईपीओ के लिए 443-453 रुपये प्रति शेयर मूल्य दायरा तय किया गया है। आईपीओ के एक लॉट में 33 शेयर हैं। मतलब ये कि निवेशक कम से कम 33 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। रिटेल निवेशक न्यूनतम 14,949 रुपये प्रति लॉट का निवेश कर सकते हैं और उनका अधिकतम निवेश 13 लॉट के लिए 1,94,337 रुपये देने होंगे।

GMP कितना है: टेगा इंडस्ट्रीज के ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी की बात करें तो 385 रुपए है। मतलब ये कि आज के जीएमपी से प्रति शेयर निवेशकों को 385 रुपए का फायदा होगा। आज के जीएमपी के हिसाब से देखें तो निवेशक को 1 लॉट पर 12 हजार रुपए से ज्यादा का मुनाफा हो सकता है। इस आईपीओ का अलॉटमेंट 8 दिसंबर को तो वहीं लिस्टिंग 13 दिसंबर को निर्धारित है।

बता दें कि इस आईपीओ के तहत प्रवर्तकों और एक मौजूदा शेयरधारक द्वारा 1,36,69,478 इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश की जायेगी। प्रवर्तक मदन मोहन मोहनका और मनीष मोहनका शेयर बेचेंगे। इसके अलावा अमेरिका स्थित निजी इक्विटी फर्म टीए एसोसिएट्स से जुड़ी वैगनर बिक्री पेशकश के माध्यम से 96.92 लाख शेयर की बिक्री करेगी। वर्तमान में प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की टेगा इंडस्ट्रीज में 85.17 फीसदी हिस्सेदारी है। वही वैगनर की 14.54 फीसदी हिस्सेदारी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here