World Most Expensive City: आमतौर पर लोगों को लगता है कि पेरिस और लंदन सरीखे शहर सबसे महंगे होंगे। हालांकि, इस मामले में तेल अवीव (Tel Aviv) नाम का शहर सबसे आगे है। ये इजराइल में पड़ता है और इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) के मुताबिक दुनिया का सबसे महंगा भी शहर है। 

वहीं, पेरिस और सिंगापुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद ज्यूरिख और हांगकांग का स्थान आता है। न्यूयॉर्क छठे स्थान पर जबकि जिनेवा सातवें स्थान पर है। बता दें कि वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 173 शहरों में वस्तुओं और सेवाओं के लिए अमेरिकी डॉलर में कीमतों की तुलना करके संकलित किया गया है। ईआईयू द्वारा जारी रैंकिंग में शीर्ष 10 में डेनमार्क के कोपेनहैगन को 8वें, अमेरिका के लॉस एंजिल्स को 9वें और जापान के ओसाका को 10वें स्थान पर रखा गया है।

आपको बता दें कि सबसे महंगे शहर की रैंकिंग में पिछले साल पेरिस, ज्यूरिख और हांगकांग संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे। इस साल का डेटा अगस्त और सितंबर में जुटाया गया था। ये वो वक्त था जब दुनिया भर में महंगाई में बढ़ोतरी हुई थी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here