स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को 3 सुविधाएं एक ही अकाउंट के जरिए दे रहा है। इन सुविधाओं में डीमैट अकाउंट, ऑनलाइन ट्रेडिंग और सेविंग अकाउंट की सुविधाएं मिलती हैं। एसबीआई की तरफ से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई है। 

यह भी पढ़ें: 12 रुपये के शेयर का कमाल, महज इतने ही दिनों निवेशकों को बनाया लखपति

आज के समय में बड़ी संख्या में शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। ऐसे में एक डीमैट अकाउंट खोलना बहुत जरूरी हो गया है। SBI की 3 इन सुविधा इस दृष्टि से काफी कारगर है। बैंक ने  ट्वीट करते हुए लिखा, ‘3 इन वन का आंनद उठाइए! एक अकाउंट जो सेविंग अकाउंट, डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट को जोड़ता है।’

सेविंग अकाउंट के लिए क्या जरूरी है? 

PAN या फाॅर्म 60

फोटोग्राफ 

इसके अलावा एक ऑफिशियल डाॅक्यूमेंट 

पासपोर्ट 

आधार कार्ड

ड्राइविंग लाइसेंस 

वोटर आइडी कार्ड 

मनरेगा का जाॅब कार्ड 

डीमैट अकाउंट और सेविंग अकाउंट खोलने के लिए क्या होगी जरूरत 

पासपोर्ट साइज फोटो 

पैन कार्ड 

आधार कार्ड काॅपी 

एक कैंसल चेक 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here