स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को 3 सुविधाएं एक ही अकाउंट के जरिए दे रहा है। इन सुविधाओं में डीमैट अकाउंट, ऑनलाइन ट्रेडिंग और सेविंग अकाउंट की सुविधाएं मिलती हैं। एसबीआई की तरफ से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ें: 12 रुपये के शेयर का कमाल, महज इतने ही दिनों निवेशकों को बनाया लखपति
आज के समय में बड़ी संख्या में शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। ऐसे में एक डीमैट अकाउंट खोलना बहुत जरूरी हो गया है। SBI की 3 इन सुविधा इस दृष्टि से काफी कारगर है। बैंक ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘3 इन वन का आंनद उठाइए! एक अकाउंट जो सेविंग अकाउंट, डीमैट अकाउंट और ट्रेडिंग अकाउंट को जोड़ता है।’
सेविंग अकाउंट के लिए क्या जरूरी है?
PAN या फाॅर्म 60
फोटोग्राफ
इसके अलावा एक ऑफिशियल डाॅक्यूमेंट
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
वोटर आइडी कार्ड
मनरेगा का जाॅब कार्ड
डीमैट अकाउंट और सेविंग अकाउंट खोलने के लिए क्या होगी जरूरत
पासपोर्ट साइज फोटो
पैन कार्ड
आधार कार्ड काॅपी
एक कैंसल चेक







